Bilaspur News : खेल-खेल में पहुंचीं तालाब, डूबने से एक बच्ची की मौत, दूसरी ICU में भर्ती
Bilaspur News : खेल-खेल में पहुंचीं तालाब, डूबने से एक बच्ची की मौत, दूसरी ICU में भर्ती

Bilaspur News : बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चियां तालाब में डूब गईं। इनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों बच्चियां सगी बहनें थीं।
Bilaspur News : जानकारी के अनुसार, तिफरा निवासी विकास साहू रोज की तरह फेरी का काम करने के लिए घर से बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी और दो बेटियां – अनोखा साहू और बबीता साहू – थीं। मां घरेलू कामों में व्यस्त थी, इस बीच दोनों बहनें खेलते-खेलते पास ही स्थित बछेरा तालाब तक पहुंच गईं।
Bilaspur News : तालाब में नहाते समय दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने जब यह देखा तो तुरंत बच्चियों को बाहर निकाला और सिम्स अस्पताल पहुंचाया।
Bilaspur News : लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बबीता साहू को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनोखा की हालत गंभीर है और उसे ICU में भर्ती किया गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
READ MORE: Bilaspur News : खेल-खेल में पहुंचीं तालाब, डूबने से एक बच्ची की मौत, दूसरी ICU में भर्ती