Congress CWC Meet : संगठनात्मक सुधार के लिए 26 जनवरी से चलेगा ‘संविधान बचाओ’ अभियान, बैठक में 50 से ज्यादा नेता हुए शामिल
Congress CWC Meet : संगठनात्मक सुधार के लिए 26 जनवरी से चलेगा 'संविधान बचाओ' अभियान, बैठक में 50 से ज्यादा नेता हुए शामिल

नई दिल्ली | Congress CWC Meet : कर्नाटक के बेलगावी में गुरुवार को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि CWC की बैठक में दो प्रमुख प्रस्ताव पेश किए गए – एक महात्मा गांधी पर और दूसरा राजनीतिक प्रस्ताव के रूप में। Congress CWC Meet बैठक में 50 से अधिक नेताओं ने भाग लिया और अंत में यह निर्णय लिया गया कि अगले एक साल तक एक बड़े राजनीतिक अभियान की शुरुआत की जाएगी। Congress CWC Meet
READ MORE: Big Breaking : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती, अचानक बिगड़ी तबियत
Congress CWC Meet इस अभियान के तहत 2025 में कांग्रेस का संगठनात्मक सुधार कार्यक्रम होगा। इसके अलावा, 26 जनवरी 2025 से एक साल तक चलने वाली ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ की शुरुआत भी की जाएगी।
READ MORE: Viral Video : Reel बनाने के लिए मासूम बच्चे को बोनट पर बैठाकर दौड़ाई कार, पुलिस ने पकड़ा तो कान पकड़कर बोला- ‘Sorry’
Congress CWC Meet हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैठक के बाद इसे बहुत महत्वपूर्ण बताया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि 26 जनवरी 2025 से लेकर 26 जनवरी 2026 तक ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू की जाएगी, जिसमें सभी राज्यों में यात्रा होगी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे। इस यात्रा में संविधान, आर्थिक व्यवस्था, लोकतंत्र, चुनावों और अडानी जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने इसे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तरह कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
READ MORE: RJ Simran Death : मशहूर RJ सिमरन ने कर ली खुदकुशी, फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव, लोग कहते थे ‘जम्मू की धड़कन’
जयराम रमेश ने यह भी कहा कि बेलगावी में ‘जय बापू, जय भीम और जय संविधान’ रैली आयोजित की जाएगी और इसके बाद एक साल तक संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा शुरू की जाएगी।
READ MORE: Cyber Scam : सावधान! इन तरीकों से स्कैमर्स सबसे ज्यादा Scam कर ऐंठ रहे हैं मोटे पैसे, यहां करें शिकायत
Congress CWC Meet इसके अलावा, उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के अल्टीमेटम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को इंडिया गठबंधन की चिंता है और वे इसके हिमायती हैं। AAP ने कांग्रेस को चेतावनी दी थी कि अगर अजय माकन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती, तो वह इंडिया गठबंधन से कांग्रेस को बाहर करने की मांग करेंगे।
READ MORE: Offers to Join Politics : ‘सीएम नहीं तो डिप्टी सीएम बन जाओ…’ बॉलीवुड के इस एक्टर को मिला था ऑफर, जानिए उन्होंने क्यों ठुकरा दिया?
बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बेलगावी में हुई विस्तारित CWC की ‘नव सत्याग्रह’ बैठक में हमारा नव संकल्प – संविधान की रक्षा के लिए हम संगठित हैं, संकल्पित हैं, समर्पित हैं!”
बेलगावी में हुई विस्तारित CWC की ‘नव सत्याग्रह’ बैठक में हमारा नव संकल्प – संविधान की रक्षा के लिए हम संगठित हैं, संकल्पित हैं, समर्पित हैं! pic.twitter.com/QK1JwwgU4G
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 26, 2024