Chhattisgarh

CM Vishnu Dev Sai : बचेली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 160 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण

CM Vishnu Dev Sai : बचेली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 160 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण

CM Vishnu Dev Sai : फकरे आलम खान/बचेली : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बचेली हाकी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान, मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर महेश कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी और वरिष्ठ भाजपा नेता मंच पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने 160 करोड़ 73 लाख 21 हजार की लागत से विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया।

CM Vishnu Dev Sai : मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कार्यक्रम स्थल पर कमला विनय नाग (पूर्व जिला अध्यक्ष), राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी, पंचायत सदस्य राजू तामो, नंदलाल ओड़ामी और सांसद महेश कश्यप ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया।

CM Vishnu Dev Sai : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मंच पर स्वागत फूल-माला और बुके से किया गया। इस अवसर पर मा दंतेश्वरी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। कलेक्टर मंयक चतुर्वेदी ने स्वागत भाषण में दंतेवाड़ा जिले में चल रहे प्रशासनिक कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी।

CM Vishnu Dev Sai : दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने क्षेत्र के विकास के लिए कई सुविधाओं के विस्तार की मांग की, जिसमें इंजीनियरिंग कॉलेज, लॉ कॉलेज, चिड़ियाघर और निवासियों को पट्टे प्रदान करने पर विचार करने का प्रस्ताव रखा।

CM Vishnu Dev Sai : कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने अपने उद्बोधन में केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार बनाने के लिए धन्यवाद दिया और जिला पंचायत, नगर पालिका चुनाव में भी भाजपा को जिताने का आह्वान किया, ताकि क्षेत्र का विकास और समृद्धि सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण का वीडियो भी इस कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं और क्षेत्रीय विकास पर प्रकाश डाला।

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button