CG Crime : पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
CG Crime : Police took a big action, arrested the accused who raped a woman on the pretext of marriage

रायपुर | CG Crime : गोलबाजार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी पद्मलोचन जगत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 1 फरवरी 2025 को गोलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 नवंबर 2023 की रात 11:30 बजे आरोपी पद्मालोचन जगत ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।
CG Crime पीड़िता का अब 8 माह का बच्चा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 20/2025 के तहत धारा 376(2)(ढ) भादवि में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी लगातार फरार था, जिसे पकड़ने के लिए साइबर सेल की मदद से मोबाइल/IMEI नंबर का CDR लोकेशन निकाला गया।
CG Crime संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने 25 मार्च 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
READ MORE : CG Crime : DSP पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, युवती ने दर्ज कराया मामला
गिरफ्तार आरोपी
– नाम: पद्मालोचन जगत
– पिता का नाम: हृदय सिंह जगत
– उम्र: 33 वर्ष
– पता: ग्राम पठियापाली, पोस्ट बारडेली, थाना बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)