Champions Trophy 2025 : ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच में पाकिस्तान की हुई फजीहत, ऑस्ट्रेलिया की जगह भारत का बजा राष्ट्रगान, देखें Video
Champions Trophy 2025 : ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच में पाकिस्तान की हुई फजीहत, ऑस्ट्रेलिया की जगह भारत का बजा राष्ट्रगान, देखें Video

नई दिल्ली। Champions Trophy 2025 : लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तहत शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। लेकिन मैच शुरू होने से पहले एक ऐसी घटना घटी, जिसने सभी को हैरान कर दिया। आमतौर पर टॉस के बाद दोनों टीमों के राष्ट्रगान बजाए जाते हैं, लेकिन इस बार आयोजकों से बड़ी गलती हो गई। ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान की जगह गलती से भारत का राष्ट्रगान बजा दिया गया, जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के बीच हंगामा मच गया।
ENG vs Australia match mai indian national anthem chala diya vo bhi lahore mai 😭😭😂😂😂 #ENGvsAUS #ChampionsTrophy2025 pic.twitter.com/iOHbe4wj1F
— Manjyot wadhwa (@Manjyot68915803) February 22, 2025
जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए खड़े हुए, तब अचानक स्टेडियम में ‘जन गण मन’ की ध्वनि गूंजने लगी। कुछ सेकंड तक खिलाड़ियों को समझ ही नहीं आया कि यह क्या हो रहा है। वहीं, दर्शक भी चौंक गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है, और क्रिकेट प्रेमी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की इस चूक पर जमकर मजाक बना रहे हैं।
Read More : IND Vs PAK Champions Trophy 2025 : ये क्या कह गए शाहिद अफरीदी, युवराज सिंह और नवजोत सिद्धू ने भी मिलाई हां में हां! जानें पूरा माजरा ?
Champions Trophy 2025 : आयोजकों को जल्द ही अपनी गलती का एहसास हो गया, लेकिन तब तक स्टेडियम में पूरा राष्ट्रगान बज चुका था। हालांकि, तुरंत ही ऑस्ट्रेलिया का सही राष्ट्रगान बजाया गया, लेकिन तब तक यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी थी।
Indian national anthem in #ENGvsAUS match😂
yeh yeh porki bolte hai hamara andian mazaak kyu udaate hai…#ChampionsTrophy2025 pic.twitter.com/KgSjOkdnLt— sachin gurjar (@SachinGurj91435) February 22, 2025
Champions Trophy 2025 : भारत नहीं खेल रहा पाकिस्तान में, फिर क्यों हुई यह गलती?
गौरतलब है कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था। इसके चलते टूर्नामेंट के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया, जिसमें भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा। ऐसे में यह और भी चौंकाने वाली बात है कि पाकिस्तान में हो रहे इस मुकाबले में भारत का राष्ट्रगान कैसे बज गया।
In a hilarious mix-up during today's England vs. Australia match, Pakistan decided to give Australia a "surprise warm-up" by playing the Indian national anthem instead of Australia's! 🎶😂 pic.twitter.com/vrDQKTQmio
— Arun (@oddEEVEN21) February 22, 2025