CG News : अवैध गांजा के साथ पकड़े गए 4 लोग, थाना जयनगर पुलिस की कार्रवाई, 3 लाख रूपये कीमत के 12 किलो गांजा जप्त

सूरजपुर, विष्णु कसेरा। CG News : जिले के थाना जयनगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 4 व्यक्तियों को 12 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। इस गांजे की बाजार कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के कड़े निर्देशों के बाद थाना जयनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की, जो अवैध गतिविधियों पर लगातार नकेल कसने के उद्देश्य से की जा रही है।
17 दिसंबर 2024 को थाना जयनगर पुलिस ने एनएच पर वाहनों की चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों को रोका और उनकी तलाशी ली। इस दौरान, एक मोटरसाइकिल से महेन्द्र सिंह और रामायण जायसवाल के कब्जे से 6 किलो गांजा बरामद हुआ, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल से मंजेश जायसवाल और महेन्द्र जायसवाल के कब्जे से भी 6 किलो गांजा मिला। इस तरह, कुल 12 किलो गांजा जब्त किया गया।
Read More : CG News : सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा का 1 वर्ष का कार्यकाल रहा बेमिसाल, विकास कार्यों की उपलब्धियों को साझा किया
CG News : पुलिस ने अवैध गांजा और इसका परिवहन करने में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलों को भी जप्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 20बी, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में महेन्द्र सिंह (28 वर्ष), मंजेश जायसवाल (28 वर्ष), रामायण जायसवाल (20 वर्ष), और महेन्द्र जायसवाल (32 वर्ष) शामिल हैं, जो ग्राम अवन्तिकापुर, थाना चांदनी, जिला सूरजपुर (छ.ग.) के निवासी हैं।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह और उनकी टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें एएसआई रघुवंश सिंह, विशाल मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह, मुकेश्वर वर्मा, आरक्षक विकास मिश्रा, सोनू सिंह, राजीव गवेल, अविनाश कुजूर, भुनेश्वर सिंह, मिलन सिंह, सुरेश तिवारी और नीरज सिंह शामिल थे।