Chhattisgarh

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज! इन 6 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, अलर्ट जारी…

CG Weather Alert : Weather changes in Chhattisgarh! There will be rain with thunder and lightning in these 6 districts, alert issued...

रायपुर | CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में गर्मी और लू के बीच अब लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज यानी 28 अप्रैल को कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। इसके चलते अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है।

CG Weather Alert बीते रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी दुर्ग में दर्ज की गई, जहां पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। साथ ही, एक-दो स्थानों पर तेज अंधड़, ओलावृष्टि और वज्रपात भी हो सकता है। इसके असर से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

READ MORE : Virat Kohli Argues With KL Rahul : LIVE मैच में ही भीड़ गए विराट कोहली और KL राहुल, नहीं देखी होगी ऐसी लड़ाई…Video हुआ वायरल

CG Weather Alert इस मौसम बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ और कई द्रोणिकाएं बताई जा रही हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ 77° पूर्व और 32° उत्तर में मध्य क्षोभमंडल में सक्रिय है, जबकि एक अन्य द्रोणिका विदर्भ से मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा, एक निम्न दाब की द्रोणिका उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक विस्तारित है।

CG Weather Alert मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर जिलों में अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने की संभावना है।

READ MORE : BREAKING NEWS : ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, और कुएं में समा गई यात्रियों से भरी वैन…12 लोगों की मौत दर्दनाक मौत

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button