Chhattisgarh
CG NEWS : दुखद घटना, तालाब में नहाने गई दो लड़कियों की मौत, घर में मचा कोहराम
CG NEWS : दुखद घटना, तालाब में नहाने गई दो लड़कियों की मौत, घर में मचा कोहराम

CG NEWS : कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। जटगा चौकी क्षेत्र के खोड़री गांव में दो नाबालिग लड़कियां पानी में डूबने के कारण जिंदगी की जंग हार गईं। दोनों लड़कियां नहाने के लिए गई थीं, जहां यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृतक लड़कियों की उम्र करीब 10 से 11 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों के शव बरामद किए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए तुमान अस्पताल भेज दिया।
CG NEWS : इस घटना ने गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है, और मृतक लड़कियों के परिवार में गम का माहौल है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि किन हालात में दोनों लड़कियां पानी में डूबीं। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले किया जाएगा।