CG NEWS : सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, संगठन मजबूती पर हुआ जोर
CG NEWS : In the presence of Samari MLA Udeshwari Paikra, enthusiasm was seen among BJP workers, emphasis was laid on strengthening the organization

राकेश भारती/ बलरामपुर। CG NEWS : कुसमी भाजपा मंडल के तत्वावधान में स्थानीय सिंचाई विभाग रेस्ट हाउस के समीप उरांव समाज के सामुदायिक भवन में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा तथा कार्यक्रम प्रभारी भाजपा के जिला महामंत्री संजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
CG NEWS कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ की गई। विधायक उदेश्वरी पैकरा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हर एक सक्रिय सदस्य पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने बताया कि 6 से 14 अप्रैल तक सेवा पखवाड़ा दिवस के अंतर्गत कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।
READ MORE : CG BREAKING : राखी और पूनम ने 151 महिलाओं को लगाया चुना! आटा चक्की लगाने के नाम पर 69 लाख रुपये की धोखाधड़ी, ऐसे फंसाते थे जाल में…
CG NEWS विधायक ने केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संगठन के माध्यम से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने का गौरव हासिल किया है।
CG NEWS कार्यक्रम के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर संगठन के लिए कार्य करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे आपसी सहयोग और समर्पण के साथ पार्टी को और मजबूत करें। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आज छत्तीसगढ़ के 80% नगरीय निकायों में भाजपा का कब्जा है और पार्टी जिला व जनपद स्तर पर भी मजबूती से स्थापित है।
READ MORE : CG CRIME : खनिजों के अवैध उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, लोरमी में 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जब्त
CG NEWS इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भगत का सामरी विधायक सहित उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर एवं भगवा गमछा भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में शशि भगत ने कहा कि वे संगठन की मर्यादा में रहकर कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगी।
CG NEWS जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह पैकरा, विनोद गुप्ता, गोवर्धन पैकरा, मथुरा गुप्ता, बालेश्वर राम, प्रदीप गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता, विजय गुप्ता, देवसायं, कृष्णमुरारी सोनी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सम्मेलन में उपस्थित रहे।