Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ होगा साल का स्वागत, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना
Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ होगा साल का स्वागत, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली | Weather Update : दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड का सामना किया जा रहा है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, और ठंडी हवाओं ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। Weather Update नए साल के पहले दिनों में दिल्ली और उत्तर भारत में ठंड का असर और भी ज्यादा होगा। Weather Update
Weather Update 1 जनवरी 2025 से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के साथ एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। 1 से 3 जनवरी तक इस क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद, 4 से 6 जनवरी तक बारिश की छिटपुट स्थिति बनी रहेगी और कई जगहों पर बारिश में वृद्धि होगी।
READ MORE: Gas Leakage : राजधानी के ऑक्सीजन प्लांट में गैस लीक, 200-300 मीटर तक धुंध जैसी स्थिति से मचा हड़कंप
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 5 जनवरी को भारी बर्फबारी होने की आशंका जताई जा रही है।
दिल्ली और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 4 से 6 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में नए साल पर भी ठंड का असर बना रहेगा, और सुबह तथा शाम को कोहरा लोगों की समस्याओं को और बढ़ा सकता है। हालांकि, बाकी दिन मौसम साफ रहेगा।
READ MORE: YouTube : YouTube पर बिना इंटरनेट के देखें अपनी मनपसंद Videos, बस फॉलो करें ये आसान ट्रिक
Weather Update वहीं, दक्षिणी तमिलनाडु में हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण गरज के साथ तूफान और भारी बारिश की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में भी बारिश के बाद तापमान में तेज गिरावट आई है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। बिहार में नए साल के पहले दिन से ही शीतलहर का प्रभाव देखा जाएगा, और अधिकांश जिलों में सुबह के वक्त कोहरा रहेगा, लेकिन हवा की गति के साथ कोहरा छट जाएगा।
READ MORE: Fraud : रोजगार के नाम पर 68 महिलाएं जाल में फंसी, पति-पत्नी ने कर डाली 28 लाख की ठगी, जाने पूरी खबर
Weather Update राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी उत्तरी बर्फीली हवाओं के असर से सर्दी में इजाफा हुआ है और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अगले कुछ दिन ऐसे ही मौसम का अनुमान है।
READ MORE: Winter Research : OMG! क्या सच में, सर्दियों में नहीं नहाने वालों की 34 प्रतिशत तक बढ़ सकती है उम्र? जानिए कैसे…