CG News : भाजयुमो ने स्वामी विवेकानंद के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद
CG News : भाजयुमो ने स्वामी विवेकानंद के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

जगदलपुर | CG News : स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पीजी कॉलेज जगदलपुर में स्वामी विवेकानंद जी के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा कि स्वामी जी के आदर्शों को सभी नवयुवकों को आत्मसात करना चाहिए और भारत के नव निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान देना चाहिए। CG News
READ MORE: SIM Card : क्या आप जानते हैं, SIM Card साइड से क्यों कटा होता है? जानिए इसके पीछे की वजह…
उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी विवेकानंद का भारतीय समाज के नव निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, और आज हम उनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। CG News
READ MORE: CG News : आशिक मिजाज शिक्षक कॉल्स-मैसेज से शिक्षिका को करता था परेशान, शिकायत के बाद निलंबित
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को देश के युवाओं के आदर्श पुरुष के रूप में हमेशा याद किया जाता रहेगा। उनके विचारों और जीवन यात्रा का अध्ययन हर नागरिक को करना चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। CG News
READ MORE: Breaking News : पिता के पोस्टमार्टम के दौरान मुर्दाघर के बाहर भाइयों में विवाद, पुलिस की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार…जानें पूरा मामला
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसिंग मंडावी, योगेंद्र पांडे, संजय पांडे, रजनीश पानीग्राही, नरसिंग राव, रोहित त्रिवेदी, प्रकाश झा, जयराम दास, अतुक कौशल, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, ममता पोटाई, शशि नाथ पाठक, अभय दीक्षित, मनोज पटेल, भुवनेश ध्रुव, दिलीप झा, सतीश बाजपेई, गणेश काले, संजय चंद्राकर, नागेश्वर राव, अभिलाष यादव, प्रेम यादव, अभिषेक तिवारी, संतोष गौर, शीर्ष मिश्रा, बंटू पांडे, हरीश पारेख, रोहित खत्री, दशरथ गुप्ता, पवन गुप्ता, गुलाम, सूरज मिश्रा, सुरेश मिश्रा, प्रभात चौहान, विवेक साहू सहित भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। CG News