Navratri 2025 : नवरात्रि में कौन से दिन पहने कौन से रंग के कपड़े? यहां देखें पूरी लिस्ट…

नई दिल्ली। Navratri 2025 : नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में विशेष स्थान रखता है। इस दौरान माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह पर्व न केवल आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और शुद्धता को भी दर्शाता है। चैत्र नवरात्रि 2025 की शुरुआत 30 मार्च से होगी और इसका समापन 7 अप्रैल को होगा। इस दौरान भक्तगण देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना कर उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं।
Read More : Chaitra Navratri 2025 : कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्री? इस बार 9 नहीं… इतने दिनों तक की जाएगी मां की आराधना, नोट कर ले तारीख…
Navratri 2025 : नवरात्रि के नौ दिनों में विशेष रंगों का महत्व
हर दिन एक विशेष देवी को समर्पित होता है और प्रत्येक देवी का एक प्रिय रंग होता है। इन रंगों को धारण करने से भक्तों को शुभ फल प्राप्त होते हैं।
1. पहला दिन (माता शैलपुत्री) – पीला और सफेद
माता शैलपुत्री की आराधना इस दिन की जाती है। पीला रंग सौभाग्य और शुभता का प्रतीक है, जबकि सफेद रंग पवित्रता को दर्शाता है।
2. दूसरा दिन (माता ब्रह्मचारिणी) – सफेद
इस दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है, जो तप और संयम का प्रतीक हैं। सफेद रंग धारण करने से मन को शांति और स्थिरता मिलती है।
Read More : Vastu Tips : धन की समस्या से जूझ रहे है आप? तो अपनाएं ये वास्तु उपाय…
Navratri 2025 : 3. तीसरा दिन (माता चंद्रघंटा) – लाल
माता चंद्रघंटा का स्वरूप शक्ति और साहस का प्रतीक है। लाल रंग उनकी ऊर्जा को दर्शाता है, इसलिए इस दिन लाल वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।
4. चौथा दिन (माता कुष्मांडा) – नीला और बैंगनी
इस दिन माता कुष्मांडा की आराधना की जाती है, जो ब्रह्मांड की रचनाकार मानी जाती हैं। नीला और बैंगनी रंग सकारात्मक ऊर्जा और सृजनशीलता को बढ़ाते हैं।
5. पांचवा दिन (माता स्कंदमाता) – पीला और सफेद
माता स्कंदमाता को प्रेम और वात्सल्य की देवी माना जाता है। पीला और सफेद रंग उनकी दिव्यता और शांत स्वभाव को दर्शाते हैं।
Read More : Skin Care Tips : फेश वॉश करते समय कही आप भी नहीं करते ये गलती? तो हो जाएं सावधान, स्किन हो सकता है डल और ड्राई…
6. छठा दिन (माता कात्यायनी) – हरा
माता कात्यायनी को शक्ति और साहस की देवी माना जाता है। हरा रंग उन्नति, प्रकृति और शांति का प्रतीक है।
Navratri 2025 : 7. सातवां दिन (माता कालरात्रि) – कत्थई और ग्रे
माता कालरात्रि का रूप अंधकार और नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाला है। इस दिन कत्थई और ग्रे रंग पहनने से सुरक्षा और शक्ति की अनुभूति होती है।
8. आठवां दिन (माता महागौरी) – सफेद और बैंगनी
माता महागौरी शांति, करुणा और शुद्धता की देवी हैं। सफेद रंग पवित्रता को दर्शाता है, जबकि बैंगनी रंग आध्यात्मिकता को बढ़ाता है।
Navratri 2025 : 9. नौवां दिन (माता सिद्धिदात्री) – गहरा हरा
माता सिद्धिदात्री सभी सिद्धियों की देवी हैं। गहरा हरा रंग समृद्धि, स्थिरता और जीवन शक्ति का प्रतीक माना जाता है।