Raipur News : कोर्ट में वरिष्ठ वकील पर हमला करने वाले आरोपी की पिटाई, वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज
Raipur News : कोर्ट में वरिष्ठ वकील पर हमला करने वाले आरोपी की पिटाई, वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज

Raipur News : रायपुर। हाल ही में एक बीमार वकील पर जानलेवा हमले को लेकर आक्रोशित वकीलों ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में आरोपी की जमकर पिटाई की। इस घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस अज्ञात वकीलों की पहचान करने में जुटी है और मामला दर्ज कर लिया गया है।
Raipur News : यह घटना शुक्रवार को हुई, जब आरोपी अजय सिंह को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया था। अजय सिंह पर आरोप है कि उसने 16 जनवरी को शिवानंद नगर में वरिष्ठ वकील दुर्गेश शर्मा पर जानलेवा हमला किया था। खमतराई पुलिस ने पीड़ित वकील की शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और सुरक्षा के बीच उसे कोर्ट में पेश किया। लेकिन पुलिस सुरक्षा के बावजूद आक्रोशित वकीलों ने आरोपी की पिटाई कर दी।
Raipur News : वकील दुर्गेश शर्मा पर हमला क्यों हुआ?
Raipur News : जानकारी के अनुसार, आरोपी अजय सिंह ने वकील दुर्गेश शर्मा से एक केस को लेकर विवाद किया था। जब वकील ने उसे मना किया, तो आरोपी ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। इस घटना के बाद से वकीलों में गहरी नाराजगी है। वकीलों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और संगठन ने आपात बैठक बुलाकर भविष्य की रणनीति तैयार करने की बात की है।