ChhattisgarhNational

Republic Day 2025 : सरगुजा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे CM साय, तोखन साहू कोरबा में, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग में फहराएंगे तिरंगा

Republic Day 2025 : सरगुजा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे CM साय, तोखन साहू कोरबा में, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग में फहराएंगे तिरंगा

रायपुर। 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे। साथ ही, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन विभिन्न जिला मुख्यालयों में किया जाएगा।

राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू कोरबा में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़ और विजय शर्मा बस्तर में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का नेतृत्व करेंगे।

Read More : Health Tips : हाई बीपी को कम करने के लिए करें इन चीजों का सेवन, कुछ ही दिनों में दिखेगा रिजल्ट, पढ़े पूरी खबर…  (Republic Day 2025)

Republic Day 2025 : जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथियों की सूची
– विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग में ध्वजारोहण करेंगे।
– मंत्री रामविचार नेताम सूरजपुर और दयालदास बघेल महासमुंद में कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।
– मंत्री केदार कश्यप दंतेवाड़ा और मंत्री लखन लाल देवांगन जशपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
– बलरामपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि होंगी।

Republic Day 2025 : सांसद और विधायकों का कार्यक्रम
– सांसद बृजमोहन अग्रवाल धमतरी, विजय बघेल कबीरधाम और संतोष पांडेय गरियाबंद में ध्वजारोहण करेंगे।
– विधायक लता उसेंडी नारायणपुर और विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।
– विधायक अजय चंद्राकर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और विधायक किरण देव बीजापुर में मुख्य अतिथि होंगे।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button