Bijapur News : बीजापुर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Bijapur News : बीजापुर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Bijapur News : बीजापुर : बीजापुर जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं “नियद नेल्लानार” और पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर 50 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इन नक्सलियों पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
Bijapur News : वर्ष 2025 में अब तक कुल 157 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है, जबकि 153 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है और 83 माओवादी सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ों में मारे गए हैं।
Bijapur News : आत्मसमर्पण करने वाले सभी 50 माओवादी फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, आगजनी जैसे अन्य नक्सली गतिविधियों में शामिल थे। इन माओवादियों ने आत्मसमर्पण करते समय सुरक्षा बलों के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Bijapur News : इस मौके पर सीआरपीएफ डीआईजी देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त एसपी मंयक गुर्जर आईपीएस, डीएसपी शरद जायसवाल एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
Bijapur News : आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को पुलिस अधिकारियों ने 25-25 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की। यह कदम सरकार की पुनर्वास नीति की सफलता को दर्शाता है और माओवादियों के आत्मसमर्पण की प्रक्रिया को और सशक्त बनाता है। इस सफलता से सुरक्षा बलों की हिम्मत और क्षेत्र में शांति की संभावना और भी मजबूत हुई है।