Breaking : महिला स्व सहायता समूह का अधिकारी बताकर की ठगी, तीन किश्तों में वसूले 41 हजार रुपए, आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…
सूरजपुर, विष्णु कसेरा। Breaking : जिले में एक महिला स्व सहायता समूह से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना चांदनी थाना क्षेत्र की है, जहां दो ठगों ने महिलाओं को अपने झांसे में लेकर ठगी की थी।
Read More : BREAKING NEWS : कोचिंग सेंटर में गैस लीक, 12 छात्राएं हुईं बेहोश, दो की हालत गंभीर
Breaking : आरोपियों ने खुद को महिला स्व सहायता समूह का अधिकारी बताकर महिलाओं को समूह को आगे बढ़ाने और उनके व्यवसाय को एक्टिव करने के नाम पर लालच दिया था। आरोपियों ने महिलाओं से यह कहकर पैसे लिए कि वे उन्हें समूह के लिए प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं दिलवाएंगे, जिससे उनका काम बढ़ेगा। इस लालच में फंसकर महिलाओं ने आरोपियों को तीन किश्तों में कुल 41 हजार रुपये की रकम दे दी।
Breaking : पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को मध्यप्रदेश के गुना जिले से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कर ली गई है, और वे अब चांदनी थाना पुलिस की गिरफ्त में हैं। इसके अलावा, इस मामले में एक और आरोपी पहले ही गुना जिला जेल में बंद है।