Rashifal

Aaj ka Rashifal 24 March 2025 : आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, और इनकी बढ़ सकती है परेशानी…पढ़ें राशिफल

Today's horoscope 24 March 2025 : Today these zodiac signs will get the support of luck, and their problems may increase... read horoscope

रायपुर | Aaj ka Rashifal 24 March 2025 : हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार (24 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होगा। चंद्र राशि (नाम के पहले अक्षर) के आधार पर सोमवार (24 मार्च) का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानें यहां मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल-  Aaj ka Rashifal 24 March 2025

मेष राशि

आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। भविष्य के खर्चों को लेकर आप कोई ठोस योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, चिंता से दूर रहें। अपनी कमियों पर ध्यान दें और उन्हें सुधारने की कोशिश करें।

वृषभ राशि

Aaj ka Rashifal 24 March 2025 आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन उसे न बढ़ने दें। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। खुद के लिए भी समय निकालें।

READ MORE : CG BREAKING : रायपुर में जंजीरों में बंधे बी.एड. शिक्षकों का प्रदर्शन! भगत-राजगुरु-सुखदेव बनकर सड़कों पर उतरे, तिरंगा थामे चलती दिखी भारत माता…

मिथुन राशि

आज तनाव की वजह से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। आर्थिक तंगी भी परेशान कर सकती है, दोस्तों से मदद की आवश्यकता हो सकती है। परिवार के साथ सामाजिक मेलजोल बढ़ाने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन के कुछ अच्छे पल याद कर सकते हैं।

कर्क राशि

आज आपको सकारात्मक और ऊर्जा से भरे रहने की जरूरत है। अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा और आकर्षण भरा रहेगा। परिवार के छोटे सदस्य के साथ समय बिताएं और यात्रा करें। रिश्तों में मजबूती आएगी।

सिंह राशि

Aaj ka Rashifal 24 March 2025 आज का दिन आप भरपूर लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लें। पारिवारिक मामलों में थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन शांत रहकर इसे संभालें।

READ MORE : CG BREAKING : पुलिस ने 25 लाख की लूट में शामिल 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूटे गए जेवर और पिस्टल-कट्टा भी जब्त

कन्या राशि

आज आप किसी खास कार्य के लिए समय निकालेंगे। जमीन या संपत्ति में निवेश करने का विचार बन सकता है। परिवार के साथ विचार-विमर्श जरूर करें और उनके अनुभव से सीखने की कोशिश करें। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएं और रुके हुए पैसे आने की संभावना है।

तुला राशि

आज अपने लिए समय निकालना जरूरी है, नहीं तो शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस हो सकती है। मौज-मस्ती भरा दिन बिताएं। रिश्तेदारों से प्रशंसा मिल सकती है, लेकिन पैसे उधार देने से बचें। शाम को पूजा स्थल पर जाकर तनाव कम करें।

वृश्चिक राशि

Aaj ka Rashifal 24 March 2025 आज आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंता दूर होगी। आसपास के लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेत हैं। दोस्त आर्थिक मामलों में मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए तनाव से बचें और आराम करें।

READ MORE : CG BREAKING : वनरक्षक भर्ती में गड़बड़ी का मामला! ननकीराम कंवर ने लगाए गंभीर आरोप, केंद्रीय विभाग ने शुरू की जांच…

धनु राशि

आज आपकी यात्रा थकाने वाली हो सकती है, कोशिश करें कि यात्रा से बचें। किसी के व्यवहार से दुखी होने का खतरा हो सकता है। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएं और बेवजह के झगड़ों से बचने की कोशिश करें।

मकर राशि

आज आप भविष्य के लिए कोई बड़ी योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताकर आराम करेंगे। शाम के समय आप थोड़ा उपेक्षित महसूस कर सकते हैं, लेकिन इससे बचने के लिए अपने ज्ञान का सदुपयोग करें।

कुंभ राशि

Aaj ka Rashifal 24 March 2025 आज कोई मित्र आपकी मदद कर सकता है। ईमानदारी से कार्य करें और विवेकपूर्ण निर्णय लें। आलस्य से बचने की कोशिश करें। प्रेमी के साथ रोमांटिक मूड में समय बिता सकते हैं।

READ MORE : BREAKING NEWS : CBI की बड़ी कार्रवाई! PWD अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, 73 लाख रुपये नकद बरामद…मचा हड़कंप

मीन राशि

आज प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा और अतिरिक्त आय के अवसर बनेंगे। निवेश के बारे में विचार करें। प्रेम के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा और आत्म-चिंतन करने के लिए यह बेहतरीन दिन हो सकता है। शादी का प्रस्ताव भी आ सकता है।

डिस्क्लेमर : इस राशिफल में दी गई जानकारी पूरी तरह सटीक नहीं हो सकती। इसे अपनी व्यक्तिगत सलाह के रूप में न लें, और किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button