Big Breaking : प्रयागराज जा रही XUV कार पुल से टकराई और नीचे जा गिरी, 2 की मौके पर हुई मौत, 3 की हालात नाजुक
Big Breaking : प्रयागराज जा रही XUV कार पुल से टकराई और नीचे जा गिरी, 2 की मौके पर हुई मौत, 3 की हालात नाजुक

रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव। Big Breaking : फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे 30 भैरव मंदिर के पास शनिवार की सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । इस हादसे में दो लोगों को मौके पर ही मौत हो गई । वही तीन गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Read more : Big News : फिल्म सिटी के गेट के पास लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
Big Breaking : जानकारी अनुसार बैंगलोर से 6 लोग XUV कार क्रमांक HR 70 E 4585 में सवार होकर प्रयोगराज जा रहे थे। कार में तीन महिला, दो पुरुष और एक बालक सवार थे। प्रयागराज जाने के दौरान नेशनल हाइवे 30 भैरव मंदिर के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर पुल से टकराई और नीचे जा गिरी। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो महिला और एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गए वही चालक को मामली चोट आई। सभी घायलों को उपचार हेतु तत्काल फरसगांव अस्पताल लाया गया। सभी की स्थिति गंभीर है, प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर उपचार हेतु रायपुर रिफर किया गया, वही दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु चीर घर में भिजवाया गया है।