NationalBusiness

Gold Latest Rates : आल टाइम हाई पर पहुंचा सोना, चांदी हुई सस्ती, चेक करें ताजा रेट

 

नई दिल्ली। Gold Latest Rates : देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है। 3 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का भाव 209 रुपए बढ़कर 91,205 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इससे पहले 1 अप्रैल को भी सोने ने 91,115 रुपए का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, चांदी के दामों में गिरावट आई है। 1 किलो चांदी का भाव 2,236 रुपए कम होकर 97,300 रुपए प्रति किलो पर आ गया, जबकि 28 मार्च को चांदी 1,00,934 रुपए के ऑल टाइम हाई पर थी।

Read More : Gold Latest Rates : सोना खरीददारों के लिए बड़ी राहत, दाम में आई गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड के लेटेस्ट रेट

Gold Latest Rates : देशभर में सोने की कीमतें

  • दिल्ली: 22 कैरेट – 85,750 रुपए, 24 कैरेट – 93,530 रुपए
  • मुंबई: 22 कैरेट – 85,600 रुपए, 24 कैरेट – 93,380 रुपए
  • कोलकाता: 22 कैरेट – 85,600 रुपए, 24 कैरेट – 93,380 रुपए
  • चेन्नई: 22 कैरेट – 85,600 रुपए, 24 कैरेट – 93,380 रुपए
  • भोपाल: 22 कैरेट – 85,650 रुपए, 24 कैरेट – 93,430 रुपए

Gold Latest Rates : 1 जनवरी 2024 को 24 कैरेट सोने की कीमत 76,162 रुपए थी, जो अब 15,043 रुपए बढ़कर 91,205 रुपए तक पहुंच गई है। यानी इस साल अब तक सोने में 20% की बढ़ोतरी हुई है। चांदी भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,283 रुपए बढ़कर 97,300 रुपए हो गई है।

Read More : Gold Latest Rates : ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी! सोने की कीमतों में आई गिरावट, इतने रुपए हुआ सस्ता, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Latest Rates : साल के अंत तक 94 हजार के पार जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि सोने में लगातार तेजी जारी रह सकती है और यह साल के अंत तक 94,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर सकता है। दूसरी ओर, HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, चांदी की कीमत 1,08,000 रुपए तक जा सकती है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button