Big Breaking : सर्दी का सितम! 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, छुट्टियों का आया नया आदेश, जिलाधिकारी ने लिया फैसला
Big Breaking : सर्दी का सितम! 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, छुट्टियों का आया नया आदेश, जिलाधिकारी ने लिया फैसला

Big Breaking : देश में ठंड का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। कई इलाकों में सर्द हवाएं तेजी से चल रही हैं। जिसके चले स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। छात्रों की समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश के आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने 12वीं तक के सभी स्कूलों में 8 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। इस आदेश के तहत कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। कोहरे और शीतलहर के कारण शिक्षा व्यवस्था में यह राहत दी गई है, और किसी भी विद्यालय ने इस आदेश का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Read More : CG BIG BREAKING : बांध में डूबने से युवक की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम
आगरा का अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री कम है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों जैसे मनाली, कुल्लू, धर्मशाला और मसूरी में तापमान आगरा से अधिक था, हालांकि इन स्थानों पर भी ठंड का असर बना हुआ था। इन क्षेत्रों का अधिकतम तापमान क्रमशः 15.3, 20, 20.2, 21.7 और 23.8 डिग्री सेल्सियस था। पूरे दिन आगरा में कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता में भारी कमी आई।
Big Breaking : मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कोहरे की स्थिति और सर्द हवाओं की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है, लेकिन शीतलहर और सर्द हवाएं अपना असर बनाए रखेंगी। ठंड के प्रभाव से रेलवे और विमान सेवाओं पर भी असर पड़ा, जहां मुंबई से आगरा की फ्लाइट 30 मिनट देरी से पहुंची।