Bacheli Crime : बचेली में चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जूलूस, दोनों आरोपी जेल भेजे गए
Bacheli Crime : बचेली में चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जूलूस, दोनों आरोपी जेल भेजे गए

Bacheli Crime : फकरे आलम /बचेली: बचेली क्षेत्र में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले आदतन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह घटना 24 फरवरी 2025 को बचेली होटल हिलटॉप के पास हुई थी, जब दो आरोपी किशोर सोनानी और ईश्वर सोनानी ने पुरानी रंजिश के चलते विक्की कश्यप पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
Bacheli Crime : पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश के लिए बीजापुर और आसपास के शरहदी जिलों में दबिश दी गई और मुखबीर की सूचना पर 10 मार्च 2025 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनसे घटना में प्रयुक्त 2 चाकू और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की।
Bacheli Crime : आरोपीगण पहले भी गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं और जेल जा चुके हैं। किशोर सोनानी और ईश्वर सोनानी पर पूर्व में कई गंभीर आरोप दर्ज हैं, जिनमें बलात्कार और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं।
Bacheli Crime : पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बचेली शहर में जुलूस निकाला, ताकि आसामाजिक तत्वों पर कड़ी नकेल डाली जा सके। इस कदम से पुलिस ने होली के त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने का प्रयास किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बचेली निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव, उनि. रूपेश नारंग, सउनि. प्रहलाद निर्मल और अन्य पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।