Breaking : मध्य प्रदेश के पन्ना में जेके सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन स्लैब गिरने से दो मजदूरों की मौत
Breaking : मध्य प्रदेश के पन्ना में जेके सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन स्लैब गिरने से दो मजदूरों की मौत

पन्ना। Breaking : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित जेके सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से कई मजदूर इसके नीचे दब गए। इस दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पगरा स्थित जेके सीमेंट फैक्ट्री में हुआ। सुबह जब मजदूर अपनी रोजमर्रा की तरह निर्माण कार्य में लगे हुए थे, तभी अचानक निर्माणाधीन प्लांट का स्लैब गिर गया। स्लैब के नीचे कई मजदूर दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्लांट प्रबंधन की ओर से अब तक हादसे की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है, लेकिन शुरुआती जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही की संभावना जताई जा रही है।
Read More : CG BREAKING : सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने 3 नक्सलियों को जंगल में घेरकर पकड़ा, IED विस्फोट और फायरिंग की घटना में थे शामिल
राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। प्लांट में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने भी अपनी ओर से राहत कार्य में मदद की और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
पन्ना जिले में जेके सीमेंट प्लांट हादसे में अनेक मजदूरों की मौत होने की दुखद सूचना मिल रही है! प्रभु से प्रार्थना है दिवंगत आत्माओं को मुक्ति प्रदान करें और घायलों को भी शीघ्र स्वास्थ्य प्राप्त हो.
राज्य शासन तत्काल इस हादसे की विस्तृत जांच करे और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई… pic.twitter.com/lcGXhur0au
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) January 30, 2025