Assembly Election : आकाश शर्मा विशाल रैली निकाल कर आज करेंगे नामांकन, नजर आएंगे दिग्गज कांग्रेसी

रायपुर। Assembly Election : रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा से पूर्व सांसद सुनील ने नामांकन दाखिल कर दिया है। तो वहीं कांग्रेस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा को टिकट दिया है। जो आज गांधी मैदान से विशाल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।
जहां नामांकन दाखिल करने वाले हैं। खबर आ रही है इस दौरान दिग्गज कांग्रेसी भी साथ रहने वाले हैं। आपको बता दें कि रायपुर दक्षिण में 13 नवंबर को मतदान निर्धारित है। वहीं मतगणना 23 नवंबर को होगी।
Read More : Assembly Elections : हार के बाद बौखलायी बीजेपी नेत्री, बोली-जिन सरपंचों ने कांग्रेस का समर्थन किया, उन्हें नतीजा भुगतना पड़ेगा
Assembly Election : माना जा रहा है 35 साल के आकाश शर्मा का सामना दिग्गज अजेय योध्या बृजमोहन अग्रवाल से सीधे तौर पर होने जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के आगे-पीछे सब जगह बृजमोहन अग्रवाल खड़े हैं। जो सुनील सोनी को चुनाव जीताने पूरी ताकत झोंक रहे हैं। और कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। ऐसे मेें आकाश शर्मा के लिए यह चुनाव टेढ़ी खीर साबित होने जा रही है।
Assembly Election : पार्टी ने 35 साल के युवा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा पर क्यों भरोसा जताया। इस सवाल का जवाब ढूढ़ने का प्रयास करते हैं। 2014-2020 तक आकाश शर्मा एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2018 में उन्हें एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। इतना ही नहीं आकाश शर्मा के नाम पर पार्टी में एक राय थे। वहीं माना जा रहा है आकाश शर्मा प्रत्याशी बनाये जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का योगदान है। जिसके चलते प्रमोद दुबे को साइड लगाकर आकाश शर्मा को टिकट दिया गया है।