Health

Health Tips : सर्दियां बढ़ते ही क्यों बढ़ जाती है हड्डी और जोड़ों में दर्द, जानें कारण, करें ये उपाए…

 

नई दिल्ली। Health Tips : उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोगों को हड्डियों व जोड़ों में दर्द होने की समस्या होने लगाती है। लेकिन अक्सर सर्दियों के मौसम में शरीर में दर्द बढ़ने लगता है। खासकर जोड़ों के दर्द से लोग परेशान हो जाते हैं। ऐसे में हड्डियों का दर्द ठंड में लोगों की समस्या का सबसे बड़ा कारण बन जाती है। और इस दर्द को करीब 3 से 4 महीने जब तक ठंड रहती है उन्हें सहना पड़ता है। आमतौर पर ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटाइइड गठिया जैसी बीमारियों के मरीजों के लिए सर्दियों का मौसम कष्टकारी होता है। ऐसे मरीजों को बहुत खयाल रखने की जरूरत होती है।

जोड़ों में दर्द होने की सबसे बड़ी वजह ठंड का लगना है। अगर आप खुद को सर्दी से नहीं बचाते हैं, तो आपके हड्डियों के जोड़ में दर्द बढ़ जायेगा। कई बार अनुवांशिक कारणों से भी हड्डियों औऱ जोड़ों में दर्द होने लगता है, जैसे – कमजोरी से, बासी और ठंडा खाने से, जोड़ों पर यूरिक एसिड का इकट्ठा होने से और तनाव आदि कारणों से भी जोड़ों में दर्द होता है। लेकिन इसके और कई कारण होते हैं।

Read More : Health Tips : वजन बढ़ने की चिंता छोड़ें, और चावल की जगह इन 5 हेल्दी विकल्पों को अपनाएं…जो स्वाद और पोषण से भरपूर हैं!

सर्दियों में हड्डी के दर्द होने का कारण –

जोड़ों के दर्द की शिकायत अन्य मौसमों की तुलना में सर्दियों के समय अधिक होती हैं। सर्दियों के मौसम में हमारे आसपास के वातावरण में कम दबाव हो जाता है। इस वजह से टखने, घुटने, रीढ़, उंगलियों या शरीर के अन्य हिस्से के जोड़ों में सूजन बढ़ने लगती है। कई बार ये सूजन अंदरूनी होती है और ऐसे में नसों में खिंचाव बढ़ जाता है। और वे नाजुक हो जाती हैं। सर्दियों के मौसम में हड्डियों कमजोर पड़ने लगती हैं और साथ ही मांसपेशियों का लचीलापन भी कम पड़ने लगता है। ठंड के असर से जोड़ों के पास हड्डियां कठोर हो जाती हैं, यही नहीं, रक्त की धमनियां संकुचित हो जाने के कारण शरीर के विभिन्न अंगों तक ब्लड, ऑक्‍सीजन की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पाती। इस मौसम में ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह से नहीं हो पाता है। शरीर के अगले भागों में खून का बहाव बहुत कम हो जाता है।

सर्दियों में हमारा शरीर हार्ट के पास वाले ब्लड को गर्म रखना चाहता है और इस वजह से जॉइंट्स में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है और जोड़ों में अधिक दर्द जकड़न होती है। खासकर वैसे लोगों को जिन्हें पहले आर्थोपेडिक संबंधी चोट लगी हो, कभी हड्डी फ्रैक्चर हुआ हो या मोच की समस्या हुई हो, उन्हें भी सर्दियों में दर्द की समस्या होती है। यही कारण है कि हड्डियां सर्दियों के मौसम में काफी ज्यादा कमजोर पड़ जाती हैं और दर्द होना लगता है।

इन बातों का ध्यान रखकर आप अपना बेहतरीन तरीके से ख्याल रख सकते हैं।

हड्डियों पर भार न डालें-

जब सर्दियों में हड्डियों पर ज्यादा भार पड़ता है तो खून का फ्लो कम होने लगता है। इस कारण से भी जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। इसलिए सर्दियों में दर्द से छुटकारा पाने का तरीका यह भी है कि आप अपने ज्वाइंट्स पर ज्यादा भार न डालें।

Read More : Health Tips : 30 की उम्र के बाद महिलाओं की हड्डियां होने लगती हैं कमजोर, जानें क्या है कारण, कैसे करें बचाव

सूरज की रोशनी लें –

सर्दियों में हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी सबसे ज़्यादा होती है। इस वजह से हमारा शरीर अकड़ने लगता है। और जॉइंट्स में दर्द होने लगता है। ऐसे में इस मौसम में सूरज की रोशनी आपके लिए संजीवनी बूटी के सामान है। सूरज की रोशनी विटामिन डी का प्राकृतिक स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है, जिससे हड्डियों का दर्द और जकड़न कम होती है। इसलिए रोज़ाना कम से कम आधे घंटे की धूप लेने के साथ आप अपने खाने में विटामिन डी की मात्रा बढ़ाएं। विटामिन डी हड्डियों को मजबूत करने का और उन्हें एक्टिव रखने का मुख्य स्त्रोत है।

गर्म पानी से सिकाई और तेल की मालिश – गर्म पानी से सिकाई करना सर्दियों में हड्डी और जोड़ों के दर्द को कम करने का सबसे आसान तरीका है। यह रक्त प्रवाह को बढ़ाता है और मांसपेशियों को आराम देता है। सरसों के तेल में थोड़ा लहसुन मिलाकर हलका गर्म करके मालिश करें। यह जोड़ों की जकड़न को कम करता है और दर्द से राहत देता है। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। जिससे आपको दर्द से छुटकारा मिलेगा।

योग और स्ट्रेचिंग करें –

योग और स्ट्रेचिंग हड्डियों के दर्द को दूर करने में बेहद लाभकारी हैं। ये जोड़ों को लचीला बनाते हैं, मांसपेशियों की जकड़न कम करते हैं और रक्त प्रवाह बढ़ाते हैं। नियमित योग, जैसे वज्रासन और भुजंगासन और हल्की स्ट्रेचिंग से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है। और दर्द में राहत मिलती है। इसको करने से आप अपने शरीर को गर्म रख सकते हैं।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button