BILASPUR NEWS : नहीं छिपा है किसी से सड़क का खस्ताहाल!, जनहित में त्वरित समस्याओं का हो निराकरण

बिलासपुर। BILASPUR NEWS : बिलासपुर शहर स्मार्ट सिटी के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। और स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर का विकास भी किया जा रहा है, जिसमें शहर के नेहरू नगर से नर्मदा नगर को जोड़ने वाली सड़क का खस्ताहाल हाल है। इस चौक पर चारों तरफ से ट्रैफिक का दबाव रहता है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसमें ट्रैफिक पुलिस की निष्क्रियता साफ देखी जा सकती है।
ट्रैफिक पुलिस लाख दावे करे कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त है। पर हकीकत इसके विपरीत है। यहां ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया है। वह पिछले लंबे समय से बंद है। इस सड़क से रोजाना वीआईपी मूमेंट रहता है। बावजूद बंद ट्रैफिक सिग्नल को चालू कराने कोई भी जहमद नहीं उठाता।
Read More : Lattest News : प्रधानमंत्री मोदी ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई, संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा है छत्तीसगढ़ BILASPUR NEWS
BILASPUR NEWS : ट्रैफिक पुलिस को आम जनमानस की सुविधा को देखते हुये। नेहरू नगर स्मार्ट सिटी रोड से नर्मदा नगर को जोड़ने वाली सड़क का संज्ञान लेकर बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल को शुरू कराये जायें। साथ ही ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किये जाये। यहां स्टापर के जरिए अस्थाई चौक की आवश्यकता को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस को जनहित में इन समस्याओं का त्वरित निराकरण करना चाहिये। जिससे आम जनमानस को ट्रैफिक समस्या से निजात मिल सके।