Delhi Election 2025 : विधानसभा चुनाव से पहले AAP को लगा बड़ा झटका, इन नेताओं ने आरोप लगाते हुए छोड़ी पार्टी
Delhi Election 2025 : विधानसभा चुनाव से पहले AAP को लगा बड़ा झटका, इन नेताओं ने आरोप लगाते हुए छोड़ी पार्टी

नई दिल्ली | Delhi Election 2025 : दिल्ली में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। कोंडली से AAP की पार्षद प्रियंका गौतम अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। Delhi Election 2025 इसके अलावा, पूर्व पार्षद धर्मवीर सिंह भी BJP में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, आशीष सूद और BJP के मुख्य प्रवक्ता अभय वर्मा ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। Delhi Election 2025
READ MORE: Breaking News : क्रिसमस के दिन नगर निगम की टीम पर हमला, कर्मचारियों के साथ मारपीट और 20 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़
Delhi Election 2025 AAP के अन्य नेता भी BJP में शामिल हुए हैं, जिनमें मालती गौतम, अनूप शर्मा, सुनील परेला, जसपाल, जुगल किशोर, मनोज रतूड़ी, यूनुस सैफी, आंबेडकर भवन समिति के अध्यक्ष प्रभुदयाल और सचिव लोकेश, तथा अब्बास अंसारी शामिल हैं।
READ MORE: Breaking News : अधिकारियों की गाड़ी पर अनाज से भरा ट्रक पलटा, नायब तहसीलदार, आरआई और पटवारी तीनों दबे…एक की हालत गंभीर
प्रियंका गौतम ने BJP में शामिल होने के बाद कहा कि AAP में अनुसूचित जाति को सम्मान नहीं मिलता और अरविंद केजरीवाल ने बाबा साहेब अंबेडकर के अनुयायियों का इस्तेमाल सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए किया है। उन्होंने कहा कि AAP में आंतरिक लोकतंत्र की कमी है।
READ MORE: CG Murder : संतान नहीं होने को लेकर विवाद! शराब के नशे में पत्नी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर पति को मौत के घाट उतारा, फिर हुई फरार
Delhi Election 2025 प्रियंका ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि AAP के साथ वे अपने जाटव समाज की सेवा कर पाएंगे, लेकिन पार्टी ने उनकी उम्मीदों को धोखा दिया। उन्होंने AAP की महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को छलावा बताते हुए आरोप लगाया कि AAP सरकार ने दिल्ली में कोई ठोस विकास कार्य नहीं किया।
READ MORE: Accident News : हाईवे पर बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल…वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार
Delhi Election 2025 प्रियंका गौतम ने BJP में शामिल होने के बाद एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, “दिल्ली की जनता के हितों की लड़ाई को और मजबूत बनाने के लिए मैंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर एक नई शुरुआत की है! इस कदम से मुझे जनता की सेवा करने का संकल्प और दृढ़ हुआ है। आपका विश्वास और समर्थन मेरी ताकत है। आइए, मिलकर दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले चलें।”
दिल्ली की जनता के हितों की लड़ाई को और मजबूत बनाने के लिए मैंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होकर एक नई शुरुआत की है! मेरे इस कदम से जनता की सेवा करने का संकल्प और दृढ़ हुआ है। आपका विश्वास और समर्थन ही मेरी ताकत है। आइए, मिलकर दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले चलें।@BJP4Delhi pic.twitter.com/QwG7GC0Qjg
— Priyanka Gautam (@ipriyankagautam) December 25, 2024
READ MORE: Budget 2025 : राज्य सरकार से लोगों को चाहिए ये सुविधाएं, 47 हजार से ज्यादा ने भेज दिए अपने सुझाव…गारंटी भी जल्द पूरा करने की मांग
प्रियंका गौतम के BJP में शामिल होने पर हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि वह जाटव समाज की एक सशक्त नेता हैं और BJP में उनकी शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि AAP विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के लोगों के साथ छल कर रही है। उन्होंने कहा कि AAP ऐसी योजनाएं चला रही है जिनके लिए कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई और जो योजनाएं सरकारी दस्तावेजों में भी नहीं हैं।