Syria Rebellion : दमिश्क पर विद्रोहियों का कब्जा, राष्ट्रपति असद ने छोड़ा देश, पढ़िए पूरी खबर…

Syria Rebellion: सीरिया में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। विद्रोहियों ने अब तक अलेप्पो, होम्स और दारा जैसे प्रमुख शहरों पर कब्जा कर लिया है, और अब उनका रुख राजधानी दमिश्क की ओर है। इसी बीच खबरें आई हैं कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद अपने परिवार के साथ देश छोड़कर रूस भाग गए हैं।
Syria Rebellion : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेना के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि असद एक विशेष विमान से देश से भागे हैं। सेना ने ऐलान किया है कि अब सीरिया बशर अल-असद से आजाद हो चुका है। रविवार की सुबह विद्रोही गुटों ने राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया है और सीरिया की डिफेंस मिनिस्ट्री और रेडियो टीवी ब्रॉडकास्टिंग सेंटर पर भी कब्जा कर लिया।
READ MORE: CG CRIME NEWS: भिलाई में महिला चैन स्नेचिंग का शिकार, सूरजपुर में दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, इधर 8वीं के छात्र ने लगाई फांसी
Syria Rebellion: राजधानी दमिश्क में अब “सीरिया असद से आजाद हो गया” के नारे लगाए जा रहे हैं। सीरिया की सेना राजधानी छोड़कर भाग चुकी है। सीरिया के प्रधानमंत्री ने विद्रोहियों को सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया है। इस बीच दमिश्क में जश्न का माहौल है, लोग अपने घरों से बाहर निकलकर विद्रोहियों का स्वागत कर रहे हैं।
READ MORE: allu arjun-Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 ने कई फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, 3 दिन में इतने करोड़ का रिकॉर्ड कमाई,
Syria Rebellion: बशर अल-असद पिछले 24 वर्षों से सीरिया की सत्ता पर काबिज थे। 2011 में असद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे एक नागरिक युद्ध में बदल गया। वर्तमान समय में इस संघर्ष में कई विद्रोही गुट शामिल हैं, जिनमें से सबसे मजबूत गुट हयात तहरीर अल-शाम (HTS) है, जो सीरिया में अल-कायदा से जुड़ा हुआ है और जिसे अमेरिका समेत अन्य देश आतंकवादी संगठन मानते हैं।