Chhattisgarh

CG Crime : नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी, पुलिस ने शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार

CG Crime : Fraud of Rs 5 crore on the pretext of getting a job, police arrested the cunning accused

रायपुर | CG Crime : नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी दीपेश नवरंग को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों ने फर्जी सरकारी ईमेल आईडी बनाकर बेरोजगारों को नौकरी का झांसा दिया और फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर उन्हें ठगा।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी दीपेश नवरंग और अन्य आरोपियों ने शासकीय विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर लगभग 65 बेरोजगारों से कुल 5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की। आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोगों को ठगते थे और फर्जी नियुक्ति पत्र भेजते थे। इन आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाईन में धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। CG Crime

READ MORE : CG BREAKING : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ अपडेट : 14 महिला समेत कुल 26 वर्दीधारी माओवादी मारे गए, 93 लाख का था इनाम

29 जनवरी 2025 को प्रार्थिया अंजना गहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि फरवरी 2021 में वह अपने परिवार के साथ अपने मौसा-मौसी देवेन्द्र जोशी और झगीता जोशी के घर आई थी। यहां पर बातचीत के दौरान, देवेन्द्र जोशी और उनकी पत्नी ने उसे और अन्य लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वे बड़े अधिकारियों से संपर्क करके सरकारी नौकरी दिलवा सकते हैं। इसके बदले में प्रार्थिया और अन्य से 25-25 लाख रुपये लिए गए, लेकिन अंत में उन्हें नौकरी नहीं मिली और ये लोग ठगी का शिकार हो गए। CG Crime

इस मामले में पहले ही देवेन्द्र जोशी, झगीता जोशी, स्वप्निल दुबे, नफीज आलम, हलधर बेहरा, सोमेश दुबे, और कपिल देशलहरे को गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी दीपेश नवरंग को गिरफ्तार किया। दीपेश ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह इस धोखाधड़ी के तकनीकी पक्ष से जुड़ा था और मंत्रालय में कैंडिडेट्स को उपर तक पहुंचाने, निगरानी रखने, और फर्जी नियुक्ति पत्र भेजने का काम करता था।

READ MORE : CG BREAKING : पुलिस ने दो करोड़ की अवैध शराब पर चलाया बुलडोजर, 10 साल पुराने मामले में किया था जब्त…देखें Video

पुलिस टीम अब इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आरोपी दीपेश नवरंग को पथरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, और अब इस मामले की गहन जांच की जा रही है।प्रकरण में दस्तावेजों का संकलन किया जा रहा है, और अन्य आरोपियों के साथ उनके संबंधों की जांच की जा रही है। CG Crime

READ MORE : BREAKING NEWS : जज के सरकारी बंगले में लगी भीषण आग, घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद…मचा हड़कंप

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button