Weather Update : दिनों-दिन बढ़ रहा पारा! रायपुर में 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, अगले दो दिनों में मिल सकती है थोड़ी राहत

रायपुर। Weather Update : छत्तीसगढ़ में मार्च के महीने में ही गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई इलाकों में लू का असर देखने को मिल रहा है। रविवार को राजनांदगांव का तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में भी तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है।
Read More : CG Weather Update : प्रदेश में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, तापमान में होगी भारी गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…
Weather Update : आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना है-
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में लू का प्रभाव दर्ज किया गया है। हालांकि, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन अगले दो दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं, मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद इसमें हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Read More : Weather Update : देशभर में पड़ रही कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में कोहरा बना मुसीबत, फ्लाइट और रेल यातायात प्रभावित…
Weather Update : राजधानी रायपुर में 17 मार्च को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में आज भी अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, कल से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।