EntertainmentInternationalNationalSports

Vastu Tips For Wallet : पर्स में रखते है ये 4 चीजें, तो हो जाए सावधान, रूठ जाती है मां लक्ष्मी!

नई दिल्ली। Vastu Tips : वास्तु शास्त्र रहने और काम करने की जगहों के लिए ऊर्जा प्रवाह को संतुलित करने का काम करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर और कार्यालय को सही दिशा में बनाया जाए, तो इससे स्वास्थ्य, समृद्धि, और सुख-शांति में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र में चीजों के रखने की दिशा और स्थान से संबंधित कई नियम बताए गए है। जिससे बड़ा प्रभाव होता है।

वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक, पर्स में रखी कुछ चीजें व्यक्ति पर नकारात्मक रुप से प्रभावित करती हैं। जिससे वक्त रहते सही नहीं गया तो कंगाली की तरफ बढ़ते जाती है।

Vastu Tips : रुपए-पैसे मां लक्ष्मी के प्रतीक माने जाते हैं। अपने पर्स या वॉलेट में कभी भी नोटों को तोड़-मरोड़कर नहीं रखना चाहिए। पर्स में रुपयों को अव्यवस्थित तरीके से रखने पर मां लक्ष्‍मी नाराज होती हैं। इसलिए पर्स में रुपए हमेशा व्‍यवस्थित ढंग से रखने चाहिए।

Read More : Bedroom Vastu Tips : बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु पर पड़ता है बुरा असर, बढ़ जाती है आर्थिक तंगी…

पर्स में कभी भी कोई नुकीली या धातु से बनी चीजें नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि पर्स में चाकू, पिन और चाबी जैसी चीजें रखने से मां लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं। इसके प्रभाव से व्‍यक्ति धीरे-धीरे गरीबी की ओर बढ़ने लगता है।

Vastu Tips : पर्स को कभी खाली नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। यह धन की कमी का संकेत है। इसलिए, अपने पर्स में हमेशा कुछ न कुछ पैसे रखें, भले ही वह थोड़ी मात्रा ही क्यों न हो।

पर्स या वॉलेट में कभी भी कोई बिल या पुरानी रसीद जैसी चीजें ना रखें। पर्स में कागजों का ढेर लगाने पर राहु दोष लगता है जो धन हानि और बेवजह के खर्चों का कारण बनता है. इसलिए अपने पर्स से पुरानी चीजें हटा दें।

vastu Tips : अपने पूर्वजों का सम्मान करना चाहिए लेकिन उनकी तस्वीर कभी भी पर्स में नहीं रखनी चाहिए। इससे दोष लगता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक पूर्वजों की तस्‍वीरों को अपने घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। इसी तरह पर्स में कभी भी भगवान की तस्‍वीर भी नहीं रखनी चाहिए। भगवान की फोटो पूरे सम्मान से पूजा घर में लगाएं।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button