Chhattisgarh

Arvind Kejriwal Will Go To Jail: दिल्ली चुनाव परिणाम के बीच आई बड़ी खबर: क्या अरविंद केजरीवाल का अगला ठिकाना तिहाड़ जेल होगा?, पढ़िए खबर

Arvind Kejriwal Will Go To Jail: दिल्ली चुनाव परिणाम के बीच आई बड़ी खबर: क्या अरविंद केजरीवाल का अगला ठिकाना तिहाड़ जेल होगा?, पढ़िए खबर

Arvind Kejriwal Will Go To Jail: दिल्ली में 27 वर्षों बाद भाजपा (BJP) का ‘सत्ता वनवास’ खत्म हो गया है। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है, जिसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का गढ़ ढह गया। इस चुनावी आंधी में भाजपा की जीत के साथ ही अरविंद केजरीवाल के जेल जाने की चर्चा भी जोर पकड़ने लगी है। यह दावा भाजपा के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने किया है।


Arvind Kejriwal Will Go To Jail:चुनाव परिणाम पर मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा सांसद ने कहा, “दिल्ली की जनता को प्रधानमंत्री मोदी की अपील को सुनने के लिए धन्यवाद। केजरीवाल सभी मोर्चों पर बुरी तरह हार गए हैं। अब यह तय हो गया है कि अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जाएंगे।”

Arvind Kejriwal Will Go To Jail: योगेंद्र चंदोलिया ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे थे, लेकिन अब वह विधायक भी नहीं रहेंगे। दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री भाजपा द्वारा चुने गए किसी कार्यकर्ता को बनाया जाएगा।

Arvind Kejriwal Will Go To Jail: बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर हैं। इस घोटाले में उनके साथ मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भी आरोपी हैं, जो जमानत पर हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीनों आप नेता हार गए हैं।

Arvind Kejriwal Will Go To Jail: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह ने अरविंद केजरीवाल को 4089 वोटों से हराया। वहीं जंगपुरा सीट पर भाजपा के तरविंदर सिंह ने मनीष सिसोदिया को 675 वोटों से हराया। शराब घोटाले में आरोपी सत्येंद्र जैन को भाजपा प्रत्याशी करनाल सिंह ने शकूर बस्ती सीट पर 20,998 वोटों से हराया।

Arvind Kejriwal Will Go To Jail: इस बीच, दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (GAD) ने सचिवालय को सील करने के आदेश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि बिना अनुमति के कोई भी फाइल या दस्तावेज सचिवालय से बाहर नहीं जा सकता।

Arvind Kejriwal Will Go To Jail: चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने 35 सीटें जीती हैं और 13 सीटों पर बढ़त बनाए रखी है, यानी कुल 48 सीटें प्राप्त की हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने 16 सीटें जीती हैं और 6 सीटों पर आगे चल रही है, जिससे उसकी कुल सीटों की संख्या 22 हो गई है। कांग्रेस को इस चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली।

Arvind Kejriwal Will Go To Jail: दिल्ली विधानसभा चुनाव के कुछ दिलचस्प तथ्य:

– 2020 में भाजपा ने केवल 8 सीटें जीती थीं, लेकिन 2025 में उसने 48 सीटों से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की।
– केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर 20 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई।
– केजरीवाल को प्रवेश वर्मा से 4089 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
– भाजपा के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे चुनाव जीत गए हैं। नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा और मोतीनगर से हरीश खुराना ने जीत दर्ज की।
– कांग्रेस लगातार तीसरी बार अपना खाता नहीं खोल सकी, और कस्तूरबा नगर सीट पर वह दूसरे नंबर पर रही।

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button