Chhattisgarh

Bus Accident : यात्री बस पलटी, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, फैली अफरा-तफरी…

Bus Accident : यात्री बस पलटी, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, फैली अफरा-तफरी...

मुंगेली। Bus Accident : मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही बागड़ी बस करही के पास श्री श्री पेट्रोल पंप के समीप एक हादसे का शिकार हो गई। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। बताया जा रहा है कि, बस चालक ने बाइक सवार को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई।

Read More : Bus Accident : दर्दनाक हादसा! खचाखच यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी, 8 की मौत, 18 घायल…रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे में बस में सवार यात्रियों को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं। घटना के बाद निजी और सरकारी एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, एक महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया है, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

Bus Accident : घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, प्रशासनिक अधिकारी, और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल किसी की मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button