National

Republic Day 2025 : कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस का भव्य परेड! PM मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा…

Republic Day 2025 : कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस का भव्य परेड! PM मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा...

नई दिल्ली | Republic Day 2025 : भारत आज अपने 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। इस विशेष अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य परेड ने देशवासियों को गर्व और उत्साह से भर दिया। इस साल गणतंत्र दिवस के साथ-साथ भारतीय संविधान के लागू होने की 75वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। Republic Day 2025

समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई, उसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इसके बाद कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना की भव्य परेड का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न सैन्य दस्तों ने अपनी ताकत और अनुशासन का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर देश की विविधता को प्रदर्शित करने वाले राज्य, संस्कृति और परंपराओं के रंग भी दिखे, जो भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और संविधान के प्रति सम्मान को दर्शाते हैं। Republic Day 2025

READ MORE: CG NEWS : 76वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल डेका ने रायपुर, तो मुख्यमंत्री साय ने अंबिकापुर में फहराया तिरंगा…परेड की सलामी भी ली

इस वर्ष की परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने आत्मनिर्भर नौसेना की ताकत का प्रदर्शन किया। कर्तव्य पथ पर भारतीय सशस्त्र बलों के वीर पूर्व सैनिकों के बलिदानों को समर्पित एक भव्य झांकी भी प्रदर्शित की गई, जिसमें भारतीय खेल वीरों को भी सम्मानित किया गया। इस झांकी में पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त सूबेदार मुरलीकांत पेटकर की जीवन गाथा और मानद कप्तान जीतू राय सहित अन्य प्रमुख खेल वीरों का उल्लेख किया गया। Republic Day 2025

READ MORE: CG Election : बीजेपी ने जारी की एक और सूची, इतने प्रत्याशियों के नाम शामिल, देखें लिस्ट 

गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत माउंटेड कॉलम से हुई, जिसका नेतृत्व 61 कैवलरी ने किया। इसके बाद भारतीय सेना के विभिन्न प्रमुख दस्तों ने अपनी ताकत और एकता का प्रदर्शन किया। इनमें गार्ड्स ब्रिगेड, जाट रेजीमेंट, गढ़वाल राइफल्स और महार रेजीमेंट जैसे प्रतिष्ठित यूनिट्स शामिल थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड के दौरान सलामी ली और आसमान से पुष्पवर्षा भी की गई।

READ MORE: Padam shree award : पंडी राम मंडावी को मिलेगा पद्मश्री, केंद्र सरकार ने पद्म सम्मान का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने और एक सशक्त भारत बनाने की दिशा में समर्पण का आह्वान किया। Republic Day 2025

READ MORE: Raipur Crime : डीडी नगर क्षेत्र में शातिर नकबजनों की गिरफ्तारी, चोरी के सामान समेत 2.30 लाख की नगदी जब्त

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में यातायात प्रतिबंधों और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए शनिवार रात 9 बजे से ही सुरक्षा उपायों को लागू किया।

READ MORE: Mathura News : पत्नी के होंठ काट लिए पति, पुलिस को आपबीती नहीं बता सकी महिला, लहुलुहान हालत में….

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button