Prayagraj Maha Kumbh Mela : प्रयागराज में महाकुंभ की धूम: 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, विदेशों से आए श्रद्धालु
Prayagraj Maha Kumbh Mela : प्रयागराज में महाकुंभ की धूम: 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, विदेशों से आए श्रद्धालु

Prayagraj Maha Kumbh Mela : प्रयागराज में इस समय संपूर्ण महाकुंभ धूमधाम से आयोजित हो रहा है, जहां लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। पहले दिन ही 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया है, और घाटों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ है और यह 26 फरवरी तक जारी रहेगा। इस महाकुंभ को 144 साल बाद खास माना जा रहा है। महाकुंभ का पहला शाही स्नान 14 जनवरी, मकर संक्रांति के दिन होगा।
Prayagraj Maha Kumbh Mela : उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा, “महाकुंभ 2025 का प्रारंभ आज से हो चुका है, और लगभग 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। इस बार यह महाकुंभ आस्था और आधुनिकता का संगम है। हमने पारंपरिक पुलिस व्यवस्था के अलावा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की है। इस बार का कुंभ भव्य, दिव्य, डिजिटल और सुरक्षित है।
Prayagraj Maha Kumbh Mela : महाकुंभ स्नान के बाद क्या करें दान?
Prayagraj Maha Kumbh Mela : महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यहां अन्न, वस्त्र, धन, तिल और गुड़ का दान विशेष रूप से किया जाता है, जिससे देवी-देवताओं और पितरों की कृपा प्राप्त होती है।
Prayagraj Maha Kumbh Mela : महाकुंभ का आयोजन कब होता है?
Prayagraj Maha Kumbh Mela : महाकुंभ का आयोजन ज्योतिषीय गणना के अनुसार होता है, जब बृहस्पति ग्रह वृषभ राशि में और सूर्य मकर राशि में स्थित होते हैं। यह संयोग 12 साल में एक बार आता है, और इसी दौरान महाकुंभ का आयोजन किया जाता है।
Prayagraj Maha Kumbh Mela : डीजीपी का बयान
Prayagraj Maha Kumbh Mela : डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया, “महाकुंभ 2025 का पहला स्नान ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हो चुका है। अब तक लगभग 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया है। हमने सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया है, और संगम क्षेत्र में भीड़ अब भी जारी है। सभी तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिनमें से कई नई तकनीकें हैं, जिससे श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिली है।
Prayagraj Maha Kumbh Mela : महाकुंभ 2025: रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया
Prayagraj Maha Kumbh Mela : महाकुंभ के पहले दिन 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर पहला शाही स्नान होगा।
Prayagraj Maha Kumbh Mela : महाकुंभ के दौरान रूट डायवर्जन
Prayagraj Maha Kumbh Mela : महाकुंभ के दौरान अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण 13 से 15 जनवरी, 29-30 जनवरी, 3-4 फरवरी, 12-13 फरवरी और 26-27 फरवरी को रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इन तिथियों पर विशेष स्नान पर्व होंगे, जैसे पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि।
Prayagraj Maha Kumbh Mela : विदेशी श्रद्धालुओं का उत्साह
महाकुंभ में स्नान करने के लिए 20 देशों से श्रद्धालु आए हैं। विदेशी श्रद्धालु कुंभ की भव्यता देखकर काफी उत्साहित हैं। ब्राजील से आए एक श्रद्धालु ने ANI से बात करते हुए कहा, “भारत संस्कृति का देश है और यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।