EntertainmentNational

FIR On Farah Khan : फराह खान पर हिंदुस्तानी भाऊ ने दर्ज कराई FIR, ‘होली’ को लेकर विवादित बयान से जुड़ा है केस, जानिए पूरा मामला…

FIR On Farah Khan : फराह खान पर हिंदुस्तानी भाऊ ने दर्ज कराई FIR, ‘होली’ को लेकर विवादित बयान से जुड़ा है केस, जानिए पूरा मामला...

नई दिल्ली। FIR On Farah Khan : देश के फेमश कोरियाग्राफर फराह खान मुश्किलों के घेरे में आ सकती हैं। दरअसल फराह इन दिनों ‘मास्टशेफ’ शो को होस्ट कर रही हैं। शो के दौरान फराह ने एक टिप्पणी की थी। जिसके बाद लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। इस मामले मे विकास फातक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने उन पर कानूनी शिकायत की है।

हिंदुस्तानी भाऊ का मानना हैं कि, फराह के इस टिपण्णी से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया हैं। भाऊ ने इसकी शिकायत बीते 21 फरवरी को उन्होंने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। इस मामले को अधिवक्ता अली काशिफ खान देशमुख देख रहे हैं।

Read More : IND Vs PAK Champions Trophy 2025 : ये क्या कह गए शाहिद अफरीदी, युवराज सिंह और नवजोत सिद्धू ने भी मिलाई हां में हां! जानें पूरा माजरा ? (FIR On Farah Khan)

FIR On Farah Khan : रिपोर्ट के अनुसार, हिंदुस्तानी भाऊ के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने कहा, “मेरे मुवक्किल का मानना है कि फराह खान की टिप्पणी न केवल अपमानजनक थी, बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुंचाने वाली भी थी। एक पवित्र त्योहार का वर्णन करने के लिए ‘छपरी’ शब्द का उपयोग करना बेहद अनुचित है।

FIR On Farah Khan :  बीते गुरूवार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फराह खान यह कहती दिख रही हैं कि जितने भी छपरी होते हैं उनका मनपसंद त्योहार होली ही होता है। इस टिप्पणी को लेकर लोग उनके बयान की निंदा कर रहे हैं। इसे लेकर बिग बॉस 18 के प्रतियोगी राजनेता तजिंदर बग्गा ने भी अपने एक्स पर इस बयान को शर्मनाक बताया है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button