National

Zakir Hussain Death : नहीं रहे पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन, 73 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, देशभर में शोक की लहर

 

नई दिल्ली। Zakir Hussain Death : सोमवार की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। दरअसल बहुत बड़ी बुरी खबर सामने आई है। देश के मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन नहीं रहे। उनका 73 साल की उम्र में निधन हो गया। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

Read More : PM Modi DeathThreat :  पीएम को मिली जान से मारने की धमकी, मामले में एक महिला हिरासत में, हो सकते हैं और भी खुलासे      (Zakir Hussain Death)

बताया जा रहा है कि, उस्ताद जाकिर हुसैन को रविवार रात अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आईसीयू में उनका इलाज जारी था। उन्हें रक्तचाप की समस्या थी। उस्ताद जाकिर हुसैन उस्ताद अल्ला रक्खा खां के पुत्र थे। तबले की तालीम उन्होंने पिता से ही ली थी।

Zakir Hussain Death : जाकिर हुसैन को कला के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए साल 1988 में ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया। साल 2002 में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित हुए और साल 2023 में पद्म विभूषण से उन्हें सम्मानित किया गया।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button