ChhattisgarhPolitical

नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय पताका फहरायेंगे कार्यकर्ता – वेदप्रकाश पाण्डेय

नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय पताका फहरायेंगे कार्यकर्ता - वेदप्रकाश पाण्डेय

 

जगदलपुर, धीरज मेहरा। भारतीय जनता पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुये ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बैठकें कर रही है। भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारी बैठकों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाने ऊर्जा भर रहे हैं। नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने बुधवार को करपावण्ड व सरगीपाल मण्डल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय पताका फहराने प्राणप्रण से जुटने के लिये कहा।

भाजपा के नवीन ग्रामीण मण्डल सरगीपाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में विष्णु देव साय का सुशासन है, केन्द्र में भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत तीसरी बार स्थापित हुई है। आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा को विजयी बनाना है।

भाजपा प्रदेश सरकार ने एक वर्ष के अपने कार्यकाल में जनता से किये वादे और मोदी की गारण्टी को पूरा करने का काम किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि जनता के बीच पहुँच कर भाजपा के कार्यकर्ता सतत् कार्य करते हैं। जनता जनार्दन से भाजपा को विजयी होने का आशीर्वाद मांगने प्रत्येक कार्यकर्ता सघन संपर्क आरंभ करे। जीत का लक्ष्य निर्धारित कर समवेत प्रयास मौजूदा चुनाव में समस्त कार्यकर्ताओं को करना है। बैठक को डा सुभाऊ कश्यप, मनीराम कश्यप, मण्डल अध्यक्ष पुरूषोत्तम जोशी ने भी संबोधित किया।

बैठक में प्रमुख रूप से तरुण पाण्डेय, जोगेंद्र चंद्राकर, परिस बेसरा, नरेश गुप्ता, पुलकेश्वर पाण्डेय, नंदलाल देवांगन,सोनसाय कश्यप, सोमनाथ कश्यप, नौहन राम कर्मा, नेहरू लाल नाईक, तुलसी राम भारती आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button