Welcome New Year : नए साल के आने से पहले इन चीजों को घर से करें बाहर,घर में आएगी सुख समृद्धि

रायपुर। Welcome New Year : साल 2024 अब समाप्ति की ओर है, जल्द ही नए साल की शुरुआत होने वाली है। नए साल के स्वागत के लिए लोग घर की साफ सफाई से लेकर घर को सजाने के लिए कई तरह की तैयारियां करते हैं। क्योंकि नया साल सभी के लिए नई शुरुआत के समान होता है।
Read More : New Year 2025 : नए साल के आगमन से पहले घर से निकालें ये चीजें, घर में आएगी सुख और समृद्धि
Welcome New Year : आमतौर पर लोग नववर्ष में कुछ नया करने की प्लानिंग करते हैं, तो कुछ अपने रुके हुए काम को पूरा करने की योजना बनाते हैं। इस दौरान महिलाएं अपने घर को और सुंदर बनाने के लिए कुछ रेनोवेशन प्लानिंग या चीजों के रखरखाव में बदलाव करती हैं, इससे परिवार में सकारात्मकता बनी रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में रखी कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा फैला सकती हैं, और आपके जीवन में परेशानियां ला सकती हैं।
वास्तु के अनुसार अगर नए साल के आने से पहले कुछ चीजों को घर से निकाल दिया जाए तो परिवार में खुशियों का वास हमेशा बना रहता है। आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं।
Read More : New Year Celebrations : नए वर्ष में कानून का उल्लंघन, कहीं कर ना दे आपके जश्न को फिका, नियमों की अवहेलना बन सकती है परेशानी का सबब
Welcome New Year : टूटा हुआ सामान – नए साल के आने से पहले आपके घर में अगर कोई टूटा हुआ सामान रखा है, तो उसे निकाल देना चाहिए। टूटे हुए बर्तन, पुराने फर्नीचर या अन्य चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती हैं। वास्तु के अनुसार टूटा हुआ सामान परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। माना जाता है कि टूटा हुआ सामान रखने से न केवल घर की सुंदरता प्रभावित होती हैं, बल्कि वास्तु दोष भी लग सकता है।
सूखे पौधे – नए साल की शुरूआत से पहले घर से सुखे, गले और खराब पौधों को निकाल देना चाहिए। साथ ही ऐसा कोई भी गमला अपने घर में ना रखें, जो टूटा या क्रैक हुआ हो। हिंदू धर्म में पौधों को सुख – समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। खराब और सुखे पौधे घर में नकारात्मकता फैलाते हैं। ऐसे में नववर्ष आने से पहले घर से इन्हें हटा देना चाहिए।
Read More : New Year 2025 : नए साल का जश्न होगा फीका! नहीं फोड़ पाएंगे पटाखे, आदेश जारी, जानिए क्या-क्या रहेगी पाबंदी?
Welcome New Year : टूटा हुआ कांच – अगर आपके घर का शीशा टूट गया हो या चटक गया हो तो नया साल शुरू होने से पहले इसे तुरंत बाहर कर दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी टूटा हुआ कांच नहीं रखना चाहिए, यह दुर्भाग्य को बढ़ावा देता है, साथ ही इससे दरिद्रता आती है, इसलिए अगर आपके घर में टूटा हुआ सामान हो तो उसे नए साल से पहले घर से निकाल देना चाहिए।
Welcome New Year : – अगर आपके भी घर में खराब या बंद घड़ी है तो उसे तुरंत ठीक करवा लें या उसे हटा दें। घड़ी का संबंध मनुष्य के भाग्य से होता है. माना जाता है कि घर में चालू घड़ी रखने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती हैं। हिंदू धर्म में घड़ी को समय का प्रतीक माना गया है, और यह अक्सर बदलाव के क्षणों को दर्शाती हैं। वास्तु के अनुसार घर में बंद घड़ी को रखने से तनाव का माहौल बनता है और कई तरह की समस्याएं हो सकती है।
Read More : New Year 2025 : नए साल में सिलेंडर के दाम, पेंशनर्स, ट्रांजैक्शन और किसानों के लोन नियमों में होगा बड़ा बदलाव, जाने पूरी खबर
Welcome New Year : फटे-पुराने कपड़े, पुराने तकिए और गद्दे – इस बात का खास ख्याल रखें की अपनी अलमारी से सभी फटे पुराने कपड़ों को निकाल दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी फटे-पुराने कपड़े, टूटी हुई चप्पल जूते, पुरानी गद्दे, तकिए,नहीं रखने चाहिए। नया बिस्तर और तकिया सुख, शांति और आराम को बढ़ाते हैं। माना जाता है कि फटी-पुरानी चीजों को रखने पर कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होती हैं और व्यक्ति को नुकसान झेलना पड़ता है, इसलिए नया साल आने से पहले इन्हें घर से बहार निकाल देना चाहिए।
Welcome New Year : पुरानी और बेकार चीजें – घर में कई बार पुरानी चीजें इकट्ठी हो जाती हैं, जो काम की नहीं रहतीं। जैसे कि पुरानी किताबें, कपड़े, जूते, बैग आदि। यह सब सामान न केवल घर में अव्यवस्था फैलाता है, बल्कि मानसिक शांति को भी भंग करता है। घर में पड़ा हुआ कबाड़ नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इसलिए आप घर में रखा कबाड़ बेच दें या फिर घर से बाहर कर दें।