Weather Alert : मौसम ने बदली करवट! इन राज्यों में आंधी-तूफान संग होगी भारी बारिश…IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Alert : Weather has changed! There will be heavy rains along with storms in these states...IMD has issued an alert

नई दिल्ली | Weather Alert : उत्तर भारत में गर्मी की शुरुआत के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के प्रभाव से पहाड़ी राज्यों में 4 मार्च तक भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में 3 मार्च को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, तटीय कर्नाटक में 2 और 3 मार्च को लू (हीटवेव) चलने की चेतावनी दी गई है। Weather Alert
IMD के अनुसार, बीते 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। इसके अलावा, असम, मेघालय, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, केरल और माहे में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, मिजोरम में ओलावृष्टि देखी गई। Weather Alert
READ MORE : IND vs NZ Live Score : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टॉप पोजिशन की जंग! श्रेयस-हार्दिक की शानदार पारी, न्यूजीलैंड को जीत के लिए चाहिए 250 रन
किन राज्यों में कब होगी बारिश?
- 3 और 4 मार्च: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना।
- 3 मार्च: पंजाब में ओले गिरने की आशंका।
- 2 मार्च: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान।
- 2 मार्च: दक्षिणी केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में भी बारिश के आसार। Weather Alert
READ MORE : International Women’s Day : महिलाओं में होने वाली सबसे खतरनाक और जानलेवा बीमारियां, जानिए बचाव के आसान उपाय…
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
- उत्तर-पश्चिम भारत: अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है, लेकिन इसके बाद 3-4 दिनों में यह 2-4 डिग्री तक गिर सकता है।
- मध्य भारत: अगले 24 घंटे में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान 2-4 डिग्री तक कम होने की संभावना है।
- आंध्र प्रदेश: अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग के इस अलर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में कई राज्यों में मौसम का असर देखने को मिलेगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की जरूरत है। Weather Alert