Chhattisgarh
BREAKING NEWS : तेंदुआ की दहशत, पैरी नगर में रात को तेंदुए ने किया हमला

गरियाबंद। BREAKING NEWS : गरियाबंद पैरी नगर में देर रात तेंदुआ देखे जाने की घटना सामने आई है। स्टेडियम के सामने स्थित पूनम डेली नीड्स के बाहर बने दुकान के पास रात करीब 12.30 बजे तेंदुआ देखा गया। स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी में इसे देखा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेंदुआ दुकान के पास घूम रहा था और अचानक उसने एक कुत्ते पर हमला कर दिया। तेंदुआ ने कुत्ते को जबड़े में दबोच लिया। इस घटना से इलाके में दहशत फैला गई है।
Read More : BREAKING NEWS : आर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ भीषण ब्लास्ट, बिल्डिंग हुई धराशायी, कर्मचारियों के दबे होने की आशंका
BREAKING NEWS : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ तेजी से कुत्ते को पकड़कर जंगल की ओर भाग गया। यह घटना स्टेडियम के समीप घटी, जो क्षेत्र के मुख्य आवासीय इलाकों में से एक है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। और कई लोग अपने पालतू जानवरों को लेकर चिंतित हो गये हैं।