Vrat Tyohar List 2024: साल की आखिरी एकादशी और अंतिम प्रदोष व्रत कब हैं? जानें व्रत-त्योहारों की लिस्ट
Vrat Tyohar List 2024: साल की आखिरी एकादशी और अंतिम प्रदोष व्रत कब हैं? जानें व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Vrat Tyohar List 2024: नई दिल्ली: दिसंबर का अंतिम सप्ताह आज, 23 दिसंबर से शुरू हो चुका है, और वर्तमान में पौष माह चल रहा है। पंचांग के अनुसार, पौष मास की शुरुआत 16 दिसंबर से हुई थी और इसका समापन 13 जनवरी 2025 को होगा। इस माह में सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व है, और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा करने से जातकों को आर्थिक लाभ के साथ जीवन में सभी प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं।
Vrat Tyohar List 2024:पौष माह में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। इस सप्ताह में प्रमुख त्योहारों में सफला एकादशी, प्रदोष व्रत और अन्य धार्मिक अनुष्ठान शामिल हैं। आइए, जानते हैं इस सप्ताह में आने वाले महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों के बारे में।
Vrat Tyohar List 2024:हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल मंडला पूजा 26 दिसंबर को मनाई जाएगी। यह पूजा हर साल केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में की जाती है और इसे 41 दिन के व्रत के बाद संपन्न किया जाता है। इस दिन के विशेष मुहूर्त निम्नलिखित हैं:
– ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:54 से 05:48 तक
– विजय मुहूर्त: दोपहर 01:44 से 02:27 तक
– अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:38 से 12:20 तक
– अमृत काल: सुबह 08:20 से 10:07 तक
Vrat Tyohar List 2024:हिंदू धर्म में सफला एकादशी का भी खास महत्व है। इस बार सफला एकादशी 26 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। यह साल की अंतिम एकादशी है। हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 25 दिसंबर को रात 10:29 बजे होगी और समापन 27 दिसंबर को रात 12:43 बजे होगा।
READ MORE: Siege Of CM House : युवा कांग्रेस का आज सीएम हाउस घेराव, धान खरीदी, भर्ती में गड़बड़ी जैसे कई मुद्दे
Vrat Tyohar List 2024:डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती है। यह जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं और धर्मग्रंथों से एकत्रित की गई है। हमारा उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है, और इसके सत्य या प्रमाणिकता की जिम्मेदारी संबंधित विशेषज्ञों से सलाह लेने पर निर्भर है।