Virat Kohli : सैम कोस्टांस का धमाकेदार टेस्ट डेब्यू: भारत के खिलाफ इतिहास रचते हुए बनाए अर्धशतक, विराट कोहली से उलझे, सिराज से नोंक झोक
Virat Kohli : सैम कोस्टांस का धमाकेदार टेस्ट डेब्यू: भारत के खिलाफ इतिहास रचते हुए बनाए अर्धशतक, विराट कोहली से उलझे, सिराज से नोंक झोक

Virat Kohli : नई दिल्ली। सैम कोस्टांस ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में एमसीजी पर शानदार शुरुआत करते हुए भारत को मुश्किल में डाल दिया। इस युवा ओपनर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। जसप्रीत बुमराह जैसे घातक गेंदबाज को 19 वर्षीय कोस्टांस ने चौके-छक्कों से रन बनाकर उनका सामना किया।
Kohli and Konstas come together and make contact 👀#AUSvIND pic.twitter.com/adb09clEqd
— 7Cricket (@7Cricket) December 26, 2024
Virat Kohli : सैम कोस्टांस ने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में वह रिकॉर्ड तोड़ा, जो पहले कभी कोई बल्लेबाज भारत के खिलाफ नहीं बना पाया था। 19 साल के इस युवा ने अपनी तूफानी पारी से सबको चौंका दिया। उन्होंने भारत के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में 18 रन जोड़े। इसके अलावा, सैम कोहली के साथ भी गर्मागर्म बहस में उलझ गए।
Virat Kohli : कोस्टांस टेस्ट डेब्यू पर अर्धशतक बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने। इयान क्रेग ने 17 साल और 240 दिनों की उम्र में अर्धशतक बनाया था, जबकि कोस्टांस ने 19 साल और 85 दिनों की उम्र में अर्धशतक बनाकर इस सूची में दूसरा स्थान हासिल किया।
Virat Kohli : कोस्टांस ने भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर 20 साल से कम उम्र में अर्धशतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद और शाहिद अफरीदी ने भी भारत के खिलाफ टेस्ट अर्धशतक बनाए हैं, लेकिन उनका अर्धशतक डेब्यू मैच पर नहीं था।
Virat Kohli : मैदान पर उनकी आक्रामकता भी चर्चा का विषय बनी। मोहम्मद सिराज ने उन्हें स्लेज किया, तो कोस्टांस ने उसी अंदाज में पलटकर जवाब दिया। बुमराह को छक्का लगाने के बाद सैम ने अगली गेंद पर चौका भी लगाया। इसके बाद विराट कोहली के साथ भी मैदान पर धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हुई, लेकिन खिलाड़ी और अंपायर ने बीच-बचाव किया।