Vinod Chopra : पहली फिल्म फ्लॉप होने पर ट्रक के नीचे आकर जान देना चाहते थे विधू विनोद चोपड़ा, साझा किया दर्दनाक अनुभव
Vinod Chopra : पहली फिल्म फ्लॉप होने पर ट्रक के नीचे आकर जान देना चाहते थे विधू विनोद चोपड़ा, साझा किया दर्दनाक अनुभव

Vinod Chopra : विधु विनोद चोपड़ा की फिल्मों और उनके इंटरव्यूज़, खासकर उनकी हालिया हिट फिल्म ’12वीं फेल’ की सफलता के बाद, यह साफ दिखाई देता है कि वे एक सकारात्मक और ऊर्जावान व्यक्ति हैं। हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब एक फिल्म के फ्लॉप होने पर उन्होंने आत्महत्या का विचार किया था। विक्रांत मैसी स्टारर ’12वीं फेल’ की सफलता के बाद, वह अपनी आगामी फिल्म ‘जीरो से रीस्टार्ट’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, और इस दौरान उन्होंने अपने पुराने कठिन समय को याद करते हुए एक दिलचस्प किस्सा साझा किया।
Vinod Chopra : विधु ने अपने जीवन के उस मुश्किल दौर के बारे में बताया, जब कुछ भी सही नहीं चल रहा था और निराश होकर उन्होंने खुद को खत्म करने का ख्याल तक किया था। हालांकि, परिवार के समर्थन और अपनों के प्यार ने उन्हें ऐसा कदम उठाने से रोक लिया।
Vinod Chopra : विधु ने खुलासा किया कि उनकी पहली फीचर फिल्म ‘सज़ा-ए-मौत’ जब बुरी तरह फ्लॉप हो गई, तो वह गहरे सदमे में थे। उन्होंने बताया कि उस समय वे लोनावला हाईवे पर खड़े थे और ट्रकों को देख रहे थे, जब उनका मन खुद को खत्म करने का हुआ। लेकिन परिवार के प्यार और ध्यान ने उन्हें इससे रोक लिया।
Vinod Chopra : विधु ने कहा, “यह 1981 की बात है, जब मेरी फिल्म ‘सज़ा-ए-मौत’ एक महीने बाद ही फ्लॉप हो गई थी। नसीरुद्दीन शाह इसमें मुख्य भूमिका में थे। उस समय मैं इतना निराश था कि अपनी जिंदगी खत्म करने का ख्याल आया। लेकिन मेरे परिवार ने मुझे रोका।” उन्होंने यह भी बताया कि यह वह समय था जब वह फिल्म ‘खामोशी’ पर काम कर रहे थे।
Read More; MP NEWS : तहसीलदार पर लगे अभद्र व्यवहार के साथ कार रिपेयरिंग के नाम पर 4.22 लाख मांगने के आरोप
Vinod Chopra : विधु ने कहा कि यही वह समय था, जब उन्होंने खुद को ‘जीरो से रीस्टार्ट’ करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा, “जो लोग मुझे आज जानते हैं, वे शायद चौंक सकते हैं कि मैंने कभी आत्महत्या का विचार किया था। लेकिन यह जरूरी था कि यह कहानी लोगों तक पहुंचे। आप कभी भी अपनी लड़ाई हार नहीं सकते। कुछ मामलों में आप जीतते हैं, कुछ में हारते हैं, लेकिन असली खुशी परिणाम में नहीं, बल्कि उस लड़ाई में है।”
Vinod Chopra : हाल ही में, विधु विनोद चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे श्रेया घोषाल और शान के साथ एक इवेंट में स्टेज पर थे। इस वीडियो में उन्होंने एक मजेदार किस्सा सुनाया था, जिसमें गालियां भी दी थीं, और यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया।
READ MORE: Big Breaking : नए मतदाता बनने का आखिरी मौका! इस दिन तक कर सकते है अप्लाई