Vinesh Phogat : ओलंपियन विनेश फोगाट के घर गूंजेगी किलकारी, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, फैंस में ख़ुशी की लहर…

नई दिल्ली। Vinesh Phogat : हरियाणा की जानी-मानी पहलवान, ओलंपियन और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट जल्द ही नए अध्याय में कदम रखने वाली हैं। 2018 में शादी के बाद अब पहली बार वे मां बनने जा रही हैं। इस खुशखबरी को उन्होंने अपने पति सोमवीर राठी के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया।
Vinesh Phogat : सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
विनेश फोगाट ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा – “Our love story continues with a new chapter” (हमारी प्रेम कहानी एक नए अध्याय के साथ जारी है)। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक नन्हे बेबी के फुटप्रिंट और लव का सिंबल भी साझा किया, जिससे फैंस के बीच उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। उनके ससुर राजपाल राठी ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि विनेश तीन महीने से गर्भवती हैं और पूरा परिवार इस खुशी से अभिभूत है।
Read More : IND vs AUS SF Champion Trophy 2025 : ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, लिया ये फैसला, जानिए प्लेइंग-11…
Vinesh Phogat : 14 साल पहले मिला था पहला प्रपोजल, 7 साल पहले रचाई शादी
विनेश फोगाट और सोमवीर राठी की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। दोनों बचपन से कुश्ती के अखाड़े में साथ थे, लेकिन 14 साल पहले जब विनेश सिर्फ 17 साल की थीं, तब सोमवीर ने पहली बार उन्हें प्रपोज किया था। हालांकि, उस वक्त विनेश ने मना कर दिया था। बाद में दोनों रेलवे में खेल कोटे से नौकरी करने लगे और नजदीकियां बढ़ीं।
Vinesh Phogat : 2018 में जब विनेश फोगाट ने जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया, तो एयरपोर्ट पर ही सोमवीर ने दोबारा उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। इस बार विनेश ने हां कर दी और उसी साल दोनों ने शादी कर ली।