Vastu Tips : घर की मंदिर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, आर्थिक तंगी के होते है संकेत…

नई दिल्ली । Vastu Tips : हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है, क्योंकि यह घर के वातावरण और परिवार की सुख-समृद्धि को प्रभावित करता है। अगर घर के कार्य वास्तु के अनुसार किए जाते हैं, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और समस्याओं का समाधान होता है। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, घर के मंदिर में कुछ विशेष चीजों को रखना मना है, क्योंकि यह घर में नकारात्मकता ला सकता है। Vastu Tips
आइए जानते हैं कि घर के मंदिर में किन चीजों को रखना शुभ नहीं माना जाता-
1. बड़े आकार का शिवलिंग
वास्तु के अनुसार, घर के मंदिर में छोटा शिवलिंग रखना शुभ होता है। लेकिन अगर बड़ा शिवलिंग रखा जाए, तो यह नकारात्मकता का कारण बन सकता है। इससे घर में आर्थिक समस्याएं और क्लेश बढ़ सकते हैं। Vastu Tips
READ MORE: Mukesh Ambani at Mahakumbh : मुकेश अंबानी ने परिवार संग महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, आश्रम में मिठाई और लाइफ जैकेट का किया वितरण
2. एक से ज्यादा शंख
घर के मंदिर में एक से ज्यादा शंख रखना अशुभ माना जाता है। साथ ही, खंडित शंख भी मंदिर में नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसा शंख है, तो उसे गंगा में प्रवाहित करना उचित होता है। Vastu Tips
3. रौद्र रूप वाली तस्वीरें
घर के मंदिर में भगवान के रौद्र रूप वाली तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। यह रूप भगवान के क्रोध और विनाश से जुड़ा होता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकता है।
READ MORE: CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने उठाया बड़ा कदम, 18 निष्कासित नेताओं की हुई घर वापसी…लिस्ट में देखिए कौन-कौन है शामिल
4. क्षतिग्रस्त मूर्तियां और तस्वीरें
घर के मंदिर में टूटी हुई या क्षतिग्रस्त मूर्तियां और तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जो परिवार के लिए अनुकूल नहीं होता। इनको पवित्र जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। Vastu Tips
वास्तु शास्त्र के इन नियमों का पालन करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है, और परिवार में सकारात्मक वातावरण का संचार होता है। Vastu Tips
READ MORE: Britain Labour Government : अब ट्रंप की राह पर ब्रिटेन भी! अवैध प्रवासियों के खिलाफ तेज की कार्रवाई, कई भारतीय लपेटे में
डिस्क्लेमर : यह दी गई जानकारी पूरी तरह सटीक नहीं हो सकती। इसे अपनी व्यक्तिगत सलाह के रूप में न लें, और किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।