Vastu Tips : दूसरों के घर से गलती से भी न लाएं ये 4 चीजें, वरना छिन जाएगी सुख-समृद्धि, और एक-एक पाई के लिए होंगे मोहताज…
Vastu Tips : दूसरों के घर से गलती से भी न लाएं ये 4 चीजें, वरना छिन जाएगी सुख-समृद्धि, और एक-एक पाई के लिए होंगे मोहताज...

नई दिल्ली | Vastu Tips : मानव एक सामाजिक प्राणी है और वह समय-समय पर दूसरों से चीजें लेता और देता रहता है। हालांकि, वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें हमें दूसरों के घर से कभी नहीं लानी चाहिए। ऐसा करने से न केवल परिवार में परेशानी उत्पन्न हो सकती है, बल्कि आर्थिक नुकसान और अन्य समस्याएं भी आ सकती हैं। Vastu Tips
आइए जानते हैं कि कौन सी 4 चीजें हैं, जिन्हें हमें भूलकर भी दूसरों के घर से नहीं लानी चाहिए- Vastu Tips
READ MORE: Vastu Tips : बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु पर पड़ता है बुरा असर, बढ़ जाती है आर्थिक तंगी…
1. छतरी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, छतरी को दूसरों के घर से लाना ठीक नहीं होता। ऐसा करने से जातक की कुंडली के ग्रहों की स्थिति बिगड़ सकती है। यदि मजबूरी में छतरी लेना ही पड़े तो उसे घर में न लाएं और जल्द ही वापस कर दें। Vastu Tips
2. जूते-चप्पल
जब हम किसी के घर जाते हैं तो कभी-कभी उनके जूते-चप्पल इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन दूसरों के जूते-चप्पल को अपने घर लाना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा हमारे घर में प्रवेश कर सकती है, जिससे घर के कामों में विघ्न आ सकता है और व्यक्ति को परेशानी हो सकती है।
3. पुराना फर्नीचर
कभी-कभी लोग दूसरों से पुराना फर्नीचर ले आते हैं, जो वास्तु शास्त्र के अनुसार अच्छा नहीं होता। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर में आ सकती है। अगर आप ऐसा फर्नीचर लाते हैं, तो उसे गंगाजल से शुद्ध करके ही घर में रखें। Vastu Tips
READ MORE: Vastu Tips : क्या मनी प्लांट को चुराकर लगाने से सच में होती है धन प्राप्ति? जानें वास्तु शास्त्र का सही जवाब…
4. पुराने कपड़े
दूसरों के पुराने या फटे कपड़े कभी भी अपने घर नहीं लाने चाहिए, चाहे वे कितने ही सुंदर क्यों न लगें। इन कपड़ों में बैक्टीरिया, वायरस या अन्य हानिकारक जीवाणु हो सकते हैं, जो स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकते हैं। इसके अलावा, दूसरों की नकारात्मक ऊर्जा भी इन कपड़ों के माध्यम से हमारे पास आ सकती है, इसलिए इससे बचना चाहिए। Vastu Tips
Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।