National

Vastu Tips : कर्ज से नहीं मिल रहा छुटकारा? तो आज से ही अपनाएं ये उपाय, जल्द दूर होगी परेशानी…

Vastu Tips : Are you not getting rid of your debt? Then adopt these remedies from today itself, your problem will go away soon...

नई दिल्ली | Vastu Tips : अगर आपके जीवन में आर्थिक तंगी या कर्ज की समस्या लगातार बनी हुई है, तो इसकी एक बड़ी वजह आपके घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ सरल उपाय अपनाकर न सिर्फ कर्ज से छुटकारा पाया जा सकता है, बल्कि धन वृद्धि के योग भी बनते हैं। इस लेख में हम आपको इससे निजात पाने के कुछ महत्वपूर्ण उपाय बताने वाले हैं, इसे आप अपना सकते हैं- Vastu Tips

कर्ज से मुक्ति के लिए वास्तु उपाय-

1. गलत दिशा में शीशा न लगाएं

Vastu Tips घर में उत्तर या पूर्व दिशा में शीशा लगाने से बचें। यह दिशा अगर दोषपूर्ण हो जाए तो व्यक्ति को जीवन में कर्ज और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

READ MORE : Vastu Tips : अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में नहीं लग रहा मन, तो अपनाएं ये वास्तु उपाय…तुरंत दिखेगा असर

2. टपकते नल को तुरंत ठीक करें

घर में किसी भी नल से लगातार पानी टपक रहा हो तो उसे नजरअंदाज न करें। यह वास्तु दोष का संकेत हो सकता है और इससे धन का नुकसान होता है तथा कर्ज बढ़ सकता है।

3. कर्ज चुकाने की शुरुआत मंगलवार से करें

Vastu Tips यदि आपने किसी से उधार लिया है, तो वास्तु के अनुसार मंगलवार के दिन पहली किस्त लौटाएं। इससे जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना बनती है।

4. तिजोरी रखें सही दिशा में

धन रखने की जगह यानी तिजोरी को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। गलत दिशा में तिजोरी रखने से आर्थिक तंगी आती है और कर्ज लेने की नौबत आ सकती है।

READ MORE :  Vastu Tips : घर की मंदिर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, आर्थिक तंगी के होते है संकेत…

5. हनुमान जी की पूजा करें

Vastu Tips मंगलवार को हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें और प्रभु को गुड़ और चने का भोग लगाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

इन उपायों को नियमित रूप से अपनाने से वास्तु दोष से मुक्ति मिल सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

डिस्क्लेमर : यह दी गई जानकारी पूरी तरह सटीक नहीं हो सकती। इसे अपनी व्यक्तिगत सलाह के रूप में न लें, और किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।

READ MORE :  Vastu Tips : क्या मनी प्लांट को चुराकर लगाने से सच में होती है धन प्राप्ति? जानें वास्तु शास्त्र का सही जवाब…

 

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button