National

Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस भटका रास्ता, गोवा की बजाय पहुंच गई यहां, यात्रियों ने क्या कहा….

Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस भटका रास्ता, गोवा की बजाय पहुंच गई यहां, यात्रियों ने क्या कहा....

Vande Bharat Express : मुंबई। वंदे भारत एक्सप्रेस, जो अपनी तेज गति और आधुनिक सेवाओं के लिए प्रसिद्ध है, हाल ही में एक अजीब घटना का शिकार हो गई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (CSMT) से गोवा के मडगांव जाने वाली यह ट्रेन बीच रास्ते में गलत दिशा में मुड़ गई। दिवा स्टेशन से पनवेल की तरफ मुड़ने वाली ट्रेन तकनीकी खामी के कारण सीधे कल्याण की ओर चली गई।

 

Vande Bharat Express : जब रेलवे अधिकारियों को इस गड़बड़ी का पता चला, तो उन्होंने ट्रेन को कल्याण स्टेशन पर रोक लिया और बाद में उसे सही दिशा में दिवा स्टेशन लाकर असली गंतव्य की ओर रवाना किया। इस कारण ट्रेन 90 मिनट देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची।

 

Vande Bharat Express : रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, सिग्नलिंग और टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खामी के कारण यह घटना हुई। दिवा स्टेशन पर 103 नंबर प्वाइंट पर सिग्नल की समस्या के चलते यह गड़बड़ी उत्पन्न हुई। इस कारण वंदे भारत एक्सप्रेस को 35 मिनट तक रोका गया, जिससे मुंबई लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

READ MORE: Kotputli Borewell Accident : बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, राहत-बचाव कार्य जारी

 

Vande Bharat Express : 35 मिनट तक रुकी रही ट्रेन दिवा स्टेशन पर ट्रेन को करीब 35 मिनट तक रोका गया, जिसके चलते मुंबई लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा। वंदे भारत एक्सप्रेस को गोवा के मडगांव तक सुबह 5:25 बजे मुंबई से रवाना होकर दोपहर 1:10 बजे पहुंचना था। लेकिन इस गड़बड़ी के कारण यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा। इस घटना ने रेलवे की हाई-टेक सिस्टम और वंदे भारत जैसी प्रीमियम सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

READ MORE: Urvashi Rautela: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अब हर महीने कमाएंगी इतने लाख, पढ़िए खबर

 

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button