
नई दिल्ली | Valentine’s Day : कल 14 फरवरी है, जिसे वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि जो लोग एक-दूसरे से मोहब्बत करते हैं, वे इस दिन को एक-दूसरे के साथ खास बनाने के लिए समय बिताना चाहते हैं। कई कपल्स इस दिन को एक दूसरे के घर जाकर, कैफे में या पार्क में साथ समय बिताकर मनाते हैं। कुछ कपल्स होटल में भी एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। Valentine’s Day
अब सवाल ये उठता है कि अगर कोई कपल होटल में एक साथ समय बिता रहा हो, तो क्या पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है? इसका सीधा जवाब है, नहीं। पुलिस किसी भी कपल को होटल से गिरफ्तार नहीं कर सकती, जब तक कि वे किसी अपराध में संलिप्त न हों। Valentine’s Day
READ MORE: Car Accident : कार को भीड़ में घुसाकर लोगों को रौंदा, 20 घायल, मची चीख-पुकार…पुलिस ने ड्राइवर को लिया हिरासत में
भारतीय संविधान ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता से अपना जीवन जीने का अधिकार और निजता का अधिकार दिया है। अगर एक लड़का और लड़की दोनों ही बालिग हैं (लड़की की उम्र 18 साल और लड़के की उम्र 21 साल हो), और वे अपनी इच्छा से होटल में ठहर रहे हैं, तो पुलिस को कोई अधिकार नहीं है कि वे उन्हें गिरफ्तार करें। Valentine’s Day
हालांकि, यदि होटल में ठहरे कपल में से लड़की लड़के पर किसी तरह का आरोप लगाती है, और अपने बयान में बदलाव करती है, तो फिर लड़के को गिरफ्तार किया जा सकता है। यदि लड़का दोषी पाया जाता है, तो उसे एक से डेढ़ साल तक की सजा हो सकती है। Valentine’s Day
READ MORE: Today Market : उतार-चढ़ाव भरा रहा आज का कारोबार, अंत में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर हुए बंद
लेकिन अगर कपल वैध दस्तावेजों के साथ होटल में रूम बुक कर रहा है, तो पुलिस के पास उन्हें गिरफ्तार करने का कोई आधार नहीं है। यदि पुलिस ऐसे में किसी कपल को डराती या धमकाती है, तो उनकी भी शिकायत की जा सकती है। Valentine’s Day