Chhattisgarh

CG News : इस जिले में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, प्रशासन ने जारी की एडवायजरी…

 कोरिया/रायगढ़: CG News : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में एवियन इन्फ्लुएन्जा (बर्ड फ्लू) की पुष्टि होने के बाद पशु चिकित्सा सेवाओं के उप संचालक, रायगढ़ ने सतर्कता बरतने के लिए एडवायजरी जारी की है।

CG News : पोल्ट्री व्यवसायियों और पालकों को चेतावनी
बर्ड फ्लू एक संक्रामक और घातक रोग है, जो पक्षियों के जरिए तेजी से फैल सकता है। इससे पोल्ट्री व्यवसायियों और बैकयार्ड पोल्ट्री पालकों को भारी नुकसान होने की आशंका रहती है। संक्रमण को रोकने के लिए अधिकारियों ने पोल्ट्री पालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

Read More : CG News : रायपुर में 8 अप्रैल को होगा विशाल बंजारा महाकुंभ, सीएम विष्णुदेव साय भी होंगे शामिल

CG News : इन नियमों का करना होगा पालन
1. संक्रमित क्षेत्र और आसपास के इलाकों से पोल्ट्री पक्षियों और उनके उत्पादों की खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
2. पोल्ट्री फार्म, व्यवसायिक केंद्रों और पालकों को जैव सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।
3. किसी भी पक्षी की असामान्य मृत्यु होने पर इसकी जानकारी तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र को दी जाए।

CG News : रोकथाम के लिए सतर्कता जरूरी
पशु चिकित्सा अधिकारियों ने जिले के पोल्ट्री पालकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें। जैव सुरक्षा उपायों का पालन कर ही इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button